भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाएंगे आवाज

जासं ग्रेटर नोएडा करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने बैठक कर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज और

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 08:37 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 08:37 PM (IST)
भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाएंगे आवाज
भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाएंगे आवाज

जासं, ग्रेटर नोएडा : करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने बैठक कर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज और बुलंद करने का निर्णय लिया। बैठक में अलीगढ़ व एटा के लोग भी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार का असर विकास पर पड़ता है। देश से भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए नागरिकों को जागरूक करने की जरूरत है। संगठन के संयोजक प्रवीण भारतीय ने कहा कि इस लड़ाई में आम जनमानस को जोड़ना है। इस दौरान उमाकांत चतुर्वेदी को संगठन की एटा की जिम्मेदारी देते हुए जिलाध्यक्ष व अश्वनी दीक्षित को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। अजय उपाध्याय को अलीगढ़ मंडल का अध्यक्ष व शिवकुमार पाठक को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। बलराज हूण, राकेश पवार, संदीप भाटी, मनीष शुक्ला, अमन उपाध्याय, आसिफ खान, राहुल उपाध्याय भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी