सपा में शामिल हुए बसपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष

जासं ग्रेटर नोएडा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गौतमबुद्ध नगर इकाई के पूर्व जिला उपाध्यक्ष उपदेश न

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 07:42 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 07:42 PM (IST)
सपा में शामिल हुए बसपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष
सपा में शामिल हुए बसपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष

जासं, ग्रेटर नोएडा:

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गौतमबुद्ध नगर इकाई के पूर्व जिला उपाध्यक्ष उपदेश नागर अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए। वह पिछले लंबे समय से हाथी की सवारी कर रहे थे। सपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। ज्ञात हो कि पिछले कुछ समय से जिले में बसपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लगातार सपा का दामन थाम रहे हैं। इस अवसर पर वीर सिंह यादव ने कहा समाजवादी पार्टी सभी वर्गों का सम्मान करती है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियां जन-जन को लाभ पहुंचाने वाली हैं। उनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर पार्टी का परिवार लगातार बढ़ रहा है। उपदेश नागर ने कहा बसपा में लोकतंत्र खत्म हो गया है। कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की कार्यशैली और नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इस अवसर पर संजीव नागर, इंदर प्रधान, कृशांत भाटी ,कमल भाटी, सुनील भाटी, महेश भाटी, विकास, विजय गुर्जर , श्याम सिंह भाटी ,सचिन नागर, वकील सिद्दीकी आदि लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी