उड़ती धूल तेज कर रही प्रदूषण की धार

शहर में उड़ती धूल से प्रदूषण अनियंत्रित हो रहा है। जिसके चलते

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 09:58 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 09:58 PM (IST)
उड़ती धूल तेज कर रही प्रदूषण की धार
उड़ती धूल तेज कर रही प्रदूषण की धार

जागरण संवाददाता, नोएडा :

शहर में उड़ती धूल से प्रदूषण अनियंत्रित हो रहा है। जिसके चलते लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। शनिवार को शहर की सड़को पर कई जगहों पर धूल उड़ती रही। जिसकी शिकायत स्थानीय निवासियों ने की है। सेक्टर-116 स्थित सड़क पर धूल उड़ने के साथ आसपास निर्माण कार्य की गतिविधियां नजर आई हैं। सेक्टर- 62 में कई जगहों पर भवन निर्माण कार्य जारी रहा है। साथ ही सेक्टर- 63 स्थित लोहिया सड़क, सेक्टर- 55 स्थित सड़क और माडल टाउन गोलचक्कर पर उड़ती धूल से लोग परेशान रहे। वहीं शहर के कई सेक्टरों में प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियां भी जारी हैं। शनिवार शाम चार बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा शाम चार बजे जारी एयर क्वालिटी इंडेक्स के मुताबिक नोएडा देश का नौवां सबसे प्रदूषित शहर रहा है। वहीं, दिल्ली एनसीआर में नोएडा पीएम 10 और पीएम 2.5 के साथ एक्यूआइ के साथ 381 एक्यूआइ दर्ज किया गया है। वहीं ग्रेटर नोएडा का एक्यूआइ 352 रहा है। रोडवेज से भी फैल रहा प्रदूषण : सेक्टर- 35 स्थित मोरना डिपो से उड़ती धूल आसपास के लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। जिसके कारण यात्रियों के साथ सड़क पर आवाजाही करने वाले लोगों के साथ रोडवेज डिपो में काम करने वाले कर्मचारियों को भी परेशानी हो रही है। रोजाना उड़ती धूल पर कर्मचारी आलाधिकारियों से शिकायत करते हैं। बावजदू इसके समस्या का समाधान नही हो रहा है। इस दौरान एनजीटी द्वारा लागू ग्रेप नियमों का उल्लंघन परिवहन निगम ही कर रहा है। प्रदूषण फैलाने पर छह वर्ष में 15.44 करोड़ रुपये का जुर्माना :

जन सूचना अधिकार के तहत मिली जानकारी के मुताबिक पिछले छह वर्ष में नोएडा में प्रदूषण फैलाने पर 15.43 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस दौरान प्राधिकरण ने 9.69 करोड़ का जुर्माना लगाया है। जिसमें से 5.86 करोड़ रुपये की वसूली की है। साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 5.74 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

chat bot
आपका साथी