फ्लैट की छत का प्लास्टर गिरने से मचा हड़कंप

ग्रेटर नोएडा के वेस्ट इलाके में बुधवार को एक सोसायटी में छत का प्लास्टर गिर गया। हादसें में एक सात साल का बच्चा चोटिल हुआ है। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बच्चे को छुट्टी दे दी है। हादसें के बाद परिवार काफी डरा व सहमा हुआ है। निवासियों ने बिल्डर परियोजना में निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े कर दिए है। फ्लैट की छत का प्लास्टर गिरने के बाद सोसायटी के लोगों में आक्रोश है। मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी का है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 08:31 PM (IST) Updated:Wed, 27 May 2020 08:31 PM (IST)
फ्लैट की छत का प्लास्टर गिरने से मचा हड़कंप
फ्लैट की छत का प्लास्टर गिरने से मचा हड़कंप

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के वेस्ट इलाके में बुधवार को एक सोसायटी में छत का प्लास्टर गिर गया। हादसे में एक सात साल का बच्चा चोटिल हुआ है। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बच्चे को छुट्टी दे दी है। हादसे के बाद परिवार काफी डरा व सहमा हुआ है। निवासियों ने बिल्डर परियोजना में निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े कर दिए है। फ्लैट की छत का प्लास्टर गिरने के बाद सोसायटी के लोगों में आक्रोश है।

मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी का है। सोसायटी निवासी सिद्धार्थ जायसवाल सोसायटी के जे टॉवर के फ्लैट संख्या 1902 में परिवार के साथ रहते है। बुधवार सुबह फ्लैट की छत से प्लास्टर का टुकड़ा भरभराकर गिर गया। जिस समय हादसा हुआ, उस समय बेड पर उनका सात साल का बच्चा आयांश बैठा था। हादसे में बच्चे को हल्की चोट आई है। फ्लैट का प्लास्टर गिरने की खबर जैसे ही सोसायटी में फैली लोग एकत्र हो गए। जिसके बाद लोगों ने बिल्डर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। लोगों ने बिल्डर पर घटिया निर्माण सामग्री लगाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। सोसायटी के लोगों का आरोप है कि लाखों खर्च करने के बाद भी घटिया फ्लैट मिला है। बड़ा हादसा हो सकता था। आरोप है कि बिल्डर सोसायटी में रह रहे लोगों की जिदगी के साथ खिलवाड़ कर रहा है। छत का प्लास्टर गिरने का मामला गंभीर है। लोगों की मांग है कि बिल्डर परियोजना की निर्माण गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए। यह हजारों लोगों की जिदगी का सवाल है। वहीं पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी है। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने भी ट्वीट के जरिये नाराजगी जताई है। पीड़ित परिवार के लोगों से संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन संपर्क नहीं हो सका है। -जिससे समय हादसा हुआ बेड पर बच्चा बैठा था। बच्चा हादसे में हल्का चोटिल भी हुआ है। कोई भी बड़ी अनहोनी घटित हो सकती थी। प्लास्टर गिरने से लोगों में दहशत का माहौल है। तीन साल पहले ही फ्लैटों पर कब्जा मिला है।

-प्रदीप बंसल, निवासी इस तरह प्लास्टर का गिरना बिल्डर की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाता है। बिल्डर परियोजना की निर्माण गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए। यह हजारों लोगों की जिदगी का सवाल है।

-कमल तिवारी, निवासी किसी वजह से प्लास्टर का टुकड़ा गिर गया था। प्रबंधन की और से क्षतिग्रस्त फ्लैट की मरम्मत कराई जा रही है। मामले का संज्ञान लेते हुए कांट्रेक्टर को भी कारण बताओं नोटिस भेजा है। इस तरह की घटना किसी अन्य फ्लैट में न हो प्रबंधन प्रतिबद्ध है।

- आदित्य अग्रवाल, जीएम कंट्रक्शन, अजनारा होम्स

chat bot
आपका साथी