बर्बाद फसल का किसानों को मिलेगा मुआवजा : वंदिता

जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा बेमौसम हुई बारिश से किसानों की काफी फसल बर्बाद हो गई। ि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 07:06 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 07:06 PM (IST)
बर्बाद फसल का किसानों को मिलेगा मुआवजा : वंदिता
बर्बाद फसल का किसानों को मिलेगा मुआवजा : वंदिता

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा:

बेमौसम हुई बारिश से किसानों की काफी फसल बर्बाद हो गई। किसानों को नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासन के द्वारा हर गांव में बर्बाद हुई फसलों का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के बाद किसानों को 1500 रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा। मुआवजे की राशि कम होने से किसानों में नाराजगी है।

अक्टूबर में बारिश नहीं होती है। कई बार हल्फी-फुल्की हो जाती है, जिससे कारण फसल को नुकसान नहीं होता है। लेकिन इस बार दो दिन तक अच्छी बारिश हुई। खेत में ज्यादातर किसानों की धान की फसल खड़ी थी। बारिश की अधिकता इतनी थी कि खेतों में पानी भर गया। इससे खड़ी फसल बर्बाद हो गई। किसानों के सपने पर पानी फिर गया। विभिन्न किसान संगठन लगातार मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। एडीएम वित्त वंदिता

श्रीवास्तव का कहना है कि सभी गांवों में बर्बाद फसल का मुआयना कराया जा रहा है। रिपोर्ट एक-दो दिन में मिल जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। मुआवजे की मांग के समर्थन में सौंपा ज्ञापन : भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति) ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। मांग की कि बारिश के कारण जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई है सभी को मुआवजा दिया जाए। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष जयकरण सिंह ने कहा कि दो दिन तक लगातार हुई बारिश से किसानों की सारी फसल बर्बाद हो गई। किसानों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि किसानों की मदद करे और उचित मुआवजा दिया जाए।

chat bot
आपका साथी