अधिकारियों को कार्यालय के अंदर जाने से किसानों ने रोका

प्राधिकरण कार्यालय पर किसानों का आंदोलन दो सितंबर से जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 09:30 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 09:30 PM (IST)
अधिकारियों को कार्यालय के अंदर जाने से किसानों ने रोका
अधिकारियों को कार्यालय के अंदर जाने से किसानों ने रोका

जागरण संवाददाता, नोएडा :

प्राधिकरण कार्यालय पर किसानों का आंदोलन दो सितंबर से जारी है। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालय के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। इससे आम आदमी को दिक्कत होने लगी है। साथ ही अधिकारी कार्यालय के अंदर नहीं जाने की वजह से वापस लौट रहे हैं, इससे समस्या और अधिक बढ़ गई है। हालांकि दोपहर बाद प्राधिकरण भूलेख विभाग ओएसडी प्रसून द्विवेदी और तहसीलदार धर्मेद्र सिंह ने किसान नेता सुखवीर खलीफा से बात की। खलीफा ने प्राधिकरण के गेट नंबर-4 को खोलते हुए प्राधिकरण को दो दिन का समय दिया।

बता दें कि प्राधिकरण पर किसानों का प्रदर्शन 91 दिन से चल रहा है। सोमवार को किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक दादरी तेजपाल नागर और विधायक नोएडा पंकज सिंह की अगुवाई में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना से मिला। वहा उनको आश्वासन दिया गया। उसके बाद मंगलवार को किसानों ने प्रदर्शन जारी रखा। किसानों ने प्राधिकरण के गेट पर गाय और भैंस बांध दी है। इसको देखते हुए प्राधिकरण अधिकारियों ने किसानों से बात की।

अधिकारियों ने कहा कि मंत्री के निर्देशानुसार आपकी मांगों को लेकर कार्य किया जा रहा है, लेकिन इस तरह से यदि बाधा बनी रही तो कार्य करने में देरी होगी। ऐसे में खलीफा ने प्राधिकरण को दो दिन का समय दिया और गेट नंबर-4 को खोल दिया। यदि दो दिन के अंदर मांगों पर कार्य पूर्ण नहीं किया जाता तो पूर्ण रूप से प्राधिकरण को बंद कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी