गांव-गांव चला रहे हर व्यक्ति एक पौधा अभियान

जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में पौधों की अहम भूमिका है। धरती पर हरियाली जितनी अधिक होगी पर्यावरण उतना ही अच्छा होगा। लोगों को स्वच्छ हवा मिलेगी। पौधों की भूमिका को देखते हुए समाजसेवी अमित भाटी ने हर व्यक्ति एक पौधा अभियान की शुरुआत की है। गांव-गांव जाकर लोगों से अपील कर रहे हैं कि परिवार में जितने सदस्य हैं सभी मानसून के दौरान घर के आसपास कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। लोग जागरूक होकर पौधे लगा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 08:45 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 08:45 PM (IST)
गांव-गांव चला रहे हर व्यक्ति एक पौधा अभियान
गांव-गांव चला रहे हर व्यक्ति एक पौधा अभियान

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में पौधों की अहम भूमिका है। धरती पर हरियाली जितनी अधिक होगी, पर्यावरण उतना ही अच्छा होगा। लोगों को स्वच्छ हवा मिलेगी। पौधों की भूमिका को देखते हुए समाजसेवी अमित भाटी ने हर व्यक्ति एक पौधा अभियान की शुरुआत की है। गांव-गांव जाकर लोगों से अपील कर रहे हैं कि परिवार में जितने सदस्य हैं, सभी मानसून के दौरान घर के आसपास कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। लोग जागरूक होकर पौधे लगा रहे हैं।

पौधे लगाने का सही समय बारिश का होता है। मानसून आ गया है। इसे देखते हुए अमित एक सप्ताह से अभियान चला रहे हैं। अब तक गिरधरपुर, नवादा, कनारसी, नियाना व अमरपुर में अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक कर चुके हैं। अभियान के तहत गांव-गांव जाकर लोगों को पौधे व पर्यावरण का महत्व बता रहे हैं। उनके इस अभियान से हर आयु वर्ग के लोग जुड़ रहे हैं। अमित का कहना है अभियान के तहत अभियान के तहत ग्रामीणों को पौधे भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह अपील भी की जा रही है कि पौधे की देखभाल बच्चे की तरह करें। उन्होंने बताया अभियान से गांव के लोग जुड़ रहे हैं। जिसमें युवा वर्ग की भूमिका अधिक है। अभियान में सुरेंद्र, अरविद नागर, बाल किशन, राज सिंह प्रधान, विकास, अरविद सिंह, संजय सहित बड़ी संख्या में लोग भी जुड़ गए हैं।

chat bot
आपका साथी