24 घंटे बाद भी नहीं लगा खामी का पता

विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 09:23 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 09:23 PM (IST)
24 घंटे बाद भी नहीं लगा खामी का पता
24 घंटे बाद भी नहीं लगा खामी का पता

जासं नोएडा : ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर निवासी महिला को कोरोना पुष्टि के 30 घंटे बाद भी भर्ती न करने के मामले में स्वास्थ्य अधिकारी 24 घंटे बाद भी खामी का पता नहीं लगा पाया है। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

बता दें कि सूरजपुर निवासी 32 वर्षीय महिला में कोरोना की पुष्टि हुई थी। पीड़ित परिवार से स्वास्थ्य विभाग से मदद के लिए कई बार अधिकारियों व कंट्रोल रूम में शिकायत की। हर बार महिला को आश्वासन मिला, लेकिन कोई भी उन्हें आइसोलेशन में भर्ती करने के लिए नहीं आया। हालत बिगड़ने पर पीड़ित को निजी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। मामले ने तूल पकड़ा तो डीएम सुहास एलवाइ ने सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी से जानकारी मांगी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने अधिकारियों ने पीड़िता के स्वजन से संपर्क किया। मामले में सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि कॉल सेंटर पर जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई लापरवाही कहां हुई, इसका पता नहीं चल सकता है। प्रयास जारी है, जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी