संदिग्ध परिस्थिति में इंजीनियर गायब

स्टेलर जीवन सोसायटी में सुशील शर्मा अपनी पत्नी व बच्चे के साथ रहते है। शुक्रवार सुबह वह लापता हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 07:32 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 07:32 PM (IST)
संदिग्ध परिस्थिति में इंजीनियर गायब
संदिग्ध परिस्थिति में इंजीनियर गायब

जासं, ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित स्टेलर जीवन सोसायटी निवासी एक इंजीनियर संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गया। मामले की शिकायत स्वजन ने पुलिस से की है। पुलिस ने सोसायटी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की है। पुलिस ने जल्द बरामदगी का दावा किया है।

बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित स्टेलर जीवन सोसायटी में सुशील शर्मा पत्नी व बच्चे के साथ रहते हैं। वह निजी कंपनी में इंजीनियर हैं। शुक्रवार सुबह वह मॉर्निंग वॉक करने के लिए घर से निकले थे, लेकिन काफी समय बीतने के बाद नहीं लौटे तो स्वजन ने सुशील की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई तो पता चला कि वह पैदल ही सोसायटी से बाहर जाते देखे गए हैं। महिला का पति व ससुर गिरफ्तार

संस, दादरी : बादलपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक सोसायटी में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक महिला ने पति समेत ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किए जाने से परेशान होकर फांसी लगा ली थी। महिला के पिता की शिकायत पर शनिवार को पुलिस ने पति व ससुर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अन्य नामजद आरोपितों की तलाश कर रही है। कोतवाली प्रभारी पटनीश कुमार ने बताया कि बुलंदशहर निवासी पति-पत्नी बादलपुर कोतवाली क्षेत्र की एक सोसायटी में रहते थे। महिला ने पिता ने बेटी के ससुराल वालों पर आरोप लगाया था कि दहेज के लिए उनकी बेटी से मारपीट की जाती थी। ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर बृहस्पतिवार रात उनकी बेटी ने अपने कमरे में लगे पंखे से फांसी लगा ली थी। महिला के पिता ने अपने दामाद, समधि समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने शनिवार को महिला के पति उत्तम कौशिक व ससुर सुरेश चंद को छपरौला गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है।

chat bot
आपका साथी