'बख्शे नहीं जाएंगे अतिक्रमण करने वाले'

संवाद सहयोगी दादरी दादरी नगर व्यापार मंडल ने मंगलवार रात दादरी स्थित व्यापार मंडल कार्यालय में परिचय सम्मेलन का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 09:22 PM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 09:22 PM (IST)
'बख्शे नहीं जाएंगे अतिक्रमण करने वाले'
'बख्शे नहीं जाएंगे अतिक्रमण करने वाले'

संवाद सहयोगी, दादरी: दादरी नगर व्यापार मंडल ने मंगलवार रात दादरी स्थित व्यापार मंडल कार्यालय में परिचय सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें दादरी कोतवाली के नवनियुक्त प्रभारी राजवीर सिंह चौहान ने शहर के व्यापारियों व गणमान्य लोगों से परिचय लिया। व्यापारियों ने कोतवाली प्रभारी से दादरी में व्यापारियों को होने वाली परेशानी, अतिक्रमण की समस्या व शहर में व्यापारियों को सुरक्षा आदि की मांग की। कोतवाली प्रभारी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि किसी भी अतिक्रमणकारी को बख्शा नहीं जाएगा। दादरी व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पवन बंसल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों ने अपनी समस्याएं बताई। संगठन के उपाध्यक्ष रामेश्वर दयाल ने शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने, नई मंडी के पास के अतिक्रमण को हटाने की मांग की। व्यापारियों की समस्याएं सुनने के बाद नवनियुक्त कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह चौहान ने आश्वासन दिया कि व्यापारी व नागरिक पुलिस को व्यवस्था दुरुस्त करने में सहयोग करें, तो पुलिस व्यापारियों को पूरी सुरक्षा देगी। इस मौके पर केशव गोयल, सभासद पीयूष गर्ग, चंद्रभान वशिष्ठ, विकास वत्स, राजेश गोयल, पूर्व सभासद राजेश गर्ग, मुकेश गर्ग, अंकुश, राजीव सिघल मनोज गोयल के साथ सैकड़ों व्यापारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी