आज होगा दस्तक अभियान का आगाज

जासं नोएडा मच्छर जनित बीमारियों के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए रविवार से एक बार फिर दस्तक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 08:54 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 08:54 PM (IST)
आज होगा दस्तक अभियान का आगाज
आज होगा दस्तक अभियान का आगाज

जासं नोएडा : मच्छर जनित बीमारियों के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए रविवार से एक बार फिर दस्तक अभियान का आगाज होने जा रहा है। अभियान के तहत फ्रंटलाइन वर्कर घर-घर सर्वे कर बुखार व खांसी-जुकाम के मरीजों की तलाश करेंगे। 18 अक्टूबर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान भी शुरू किया जाएगा।

जिला मलेरिया अधिकारी डा. राजेश शर्मा ने बताया कि दस्तक अभियान के तहत एक परिवार में सर्दी, जुकाम और बुखार का एक से अधिक मरीज मिलने पर जांच कराने की सलाह दी जाएगी। यह अभियान एक नवंबर तक चलेगा, जिसमें विभिन्न रोगों के नियंत्रण व उपचार की जानकारी दी जाएगी। रोगों के लक्षण वाले व्यक्तियों की पहचान कर रोज रिपोर्ट बनेगी। बुखार, इंफ्लुएंजा लाइक इलनेस (आइएलआइ), टीबी, कुपोषण व दिव्यांगता पर अभियान में जोर दिया जाएगा। वहीं, 18 नवंबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। फागिग, एंटी लार्वा का छिड़काव होगा। बुखार और वायरल के मरीजों की डेंगू व मलेरिया की जांच की जाएगी। मरीजों के रक्त के नमूने लेकर लैब में जांच के लिए भेजे जाएंगे। आयुष्मान भारत के तहत लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड भी बनाए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी