ग्रेनो वेस्ट में सिलेंडर से गैस रिसाव, आग से झुलसे छह लोग

जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पतवाड़ी गांव में किराए पर रहने व

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 07:11 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 07:11 PM (IST)
ग्रेनो वेस्ट में सिलेंडर से गैस रिसाव, आग से झुलसे छह लोग
ग्रेनो वेस्ट में सिलेंडर से गैस रिसाव, आग से झुलसे छह लोग

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पतवाड़ी गांव में किराए पर रहने वाले छह लोग सिलेंडर के गैस रिसाव से लगी आग की चपेट में आ गए। सभी छह लोग आग में झुलस गए। घायलों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल है। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पतवाड़ी गांव में रहने वाले पप्पू यादव के मकान में लक्ष्मण अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह निजी सुरक्षागार्ड है। लक्ष्मण के कमरे में गैस सिलेंडर रखा था। उससे कमरे में गैस की रिसाव हो गया। यह बात उन लोगों को तब पता चली जब पूजा करने के लिए माचिस की तीली से अगरबत्ती जला दी। माचिस की तिल्ली जलाते ही पूरे घर में आग लग गई। वहां मौजूद लक्ष्मण की पत्नी रूबी, विक्रम की पत्नी चांदनी, मुस्कान, लव, जिगर, गुड्डू आग से झुलस गए। जिगर व लव लक्ष्मण के बेटे है। वहीं चार वर्षीय गुड्डू विक्रम का बेटा है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पांच लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई जबकि रूबी की हालत गंभीर बनी हुई है।

---

लापरवाही पड़ गई भारी

आशंका जताई गई है कि खाना बनाने के बाद महिला गैस बंद करना भूल गई। इस वजह से पूरे कमरे में गैस का रिसाव होता गया। अचानक माचिस की तीली जलाने से आग लग गई। समय रहते यदि आग नहीं बुझाई जाती तो हादसा और बड़ा हो सकता था।

---

गैस के रिसाव के बाद आग लगी थी। एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य को उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

मुनीष चौहान, बिसरख कोतवाली प्रभारी

chat bot
आपका साथी