कटआउट : कामगार को आत्मनिर्भर बनाएगा प्रशासन

जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा लॉकडाउन के बाद प्रदेश सरकार के सामने घर गए कामगारों

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 08:24 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 08:24 PM (IST)
कटआउट : कामगार को आत्मनिर्भर बनाएगा प्रशासन
कटआउट : कामगार को आत्मनिर्भर बनाएगा प्रशासन

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : लॉकडाउन के बाद प्रदेश सरकार के सामने घर गए कामगारों को रोजगार मुहैया कराना बड़ी चुनौती बन गई है। सूबे में ऐसे कामगारों की कमी नहीं, जो विभिन्न राज्यों में काम कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। लॉकडाउन में उद्योग बंद होने पर बेरोजगार हो गए। गांव में काम न मिलने पर वापस शहर का रुख कर चुके हैं, लेकिन अब उनके सामने रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है। जिले में कामगारों को रोजगार मुहैया कराकर आत्मनिर्भर बनाने की जिम्मेदारी प्रशासन के कंधों पर है। अधिकारी कामगार को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। शासन की मंशा है कि कामगार जिस कार्य में दक्ष हों, उन्हें उसी क्षेत्र में रोजगार मुहैया कराकर आत्मनिर्भर बनाया जाए। ऐसे में प्रशासन कामगारों से संपर्क कर उनकी योग्यता का आकलन कर रहा है, ताकि उन्हें उनकी मंशा अनुरूप रोजगार मुहैया कराया जा सके। प्रशासन का दावा है कि जिले में लॉकडाउन के बाद बाहरी राज्यों से मात्र 36 कामगार लौटकर आए हैं। प्रदेश के 31 जनपदों में करीब 25 हजार कामगार लौटे हैं। इन कामगारों के लिए उनके गृह जनपदों में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रयास हो रहे हैं। जिले में बाहर से लौटे कामगारों की संख्या 36 है। बेरोजगार अपने ही जनपद में रोजगार मांग रहे हैं। कामगारों को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है।

-अनिल कुमार सिंह, सीडीओ गौतमबुद्ध नगर

chat bot
आपका साथी