जाम से निपटने के लिए रियल टाइम ट्रैफिक मैनेजमेंट का सहारा

जागरण संवाददाता नोएडा बढ़ती आबादी के साथ वाहनों की संख्या बढ़ने से शहर में जाम की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। यातायात पुलिस इससे निपटने के लिए रियल टाइम ट्रैफिक मैनेजमेंट तकनीक का सहारा ले रही है। सड़क पर वाहन खराब होने सड़क दुर्घटना प्रदर्शन आदि से लगने वाले ट्रैफिक जाम की जानकारी ट्विटर से वाहन चालकों से साझा की जा रही है। यातायात पुलिस प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक जाम खत्म होने के बाद सामान्य स्थिति का वीडियो बनाकर इसकी जानकारी लोगों को दे रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 07:04 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 07:04 PM (IST)
जाम से निपटने के लिए रियल टाइम ट्रैफिक मैनेजमेंट का सहारा
जाम से निपटने के लिए रियल टाइम ट्रैफिक मैनेजमेंट का सहारा

जागरण संवाददाता, नोएडा : बढ़ती आबादी के साथ वाहनों की संख्या बढ़ने से शहर में जाम की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। यातायात पुलिस इससे निपटने के लिए रियल टाइम ट्रैफिक मैनेजमेंट तकनीक का सहारा ले रही है। सड़क पर वाहन खराब होने, सड़क दुर्घटना, प्रदर्शन आदि से लगने वाले ट्रैफिक जाम की जानकारी ट्विटर से वाहन चालकों से साझा की जा रही है। यातायात पुलिस प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक जाम खत्म होने के बाद सामान्य स्थिति का वीडियो बनाकर इसकी जानकारी लोगों को दे रही है।

डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि यातायात व्यवस्था और प्रवर्तन कार्रवाई को पूरी तरह से आनलाइन मोड में लाया जा रहा है। इससे चालान संबंधी शिकायत में सुधार के साथ ट्रैफिक जाम से निपटने में आसानी हो रही है। उन्होंने बताया कि यातायात संबंधी सूचनाओं से वाहन चालकों को अवगत कराने कराने के लिए रियल टाइम ट्रैफिक मैनेजमेंट तकनीक की सहायता ली जा रही है। गूगल मैप्स से यातायात संबंधी सूचनाओं के बारे में बताया जा रहा है। ट्रैफिक कंट्रोल रूम में बैठे यातायात पुलिसकर्मी गूगल मैप से ट्रैफिक जाम वाले इलाकों की निगरानी कर रहे हैं। जाम लगने पर संबंधित क्षेत्र के ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को वहीं से निर्देशित किया जाता है। स्थिति सामान्य होने के बाद यातायात कर्मी ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म होने के बाद इसका वीडियो बनाकर ट्रैफिक कंट्रोल रूम को भेजा जाता है।

कंट्रोल रूम बाद में नोएडा ट्रैफिक पुलिस के ट्विटर अकाउंट पर वीडियो अपलोड कर सामान्य स्थिति से अवगत कराता है। इससे वाहन चालकों को सहूलियत मिल रही है। गूगल मैप का इस्तेमाल करते ही लोग यातायात संबंधी जानकारी पा सकते हैं। अगर सड़क पर ट्रैफिक जाम रहता है तो एप में लाल रंग से उस सड़क के बारे में दिखने लगता है। वहीं गूगल मैप पर हरे रंग का मतलब होता है कि सड़क पर ट्रैफिक नहीं है। जबकि नारंगी रंग का मतलब है सड़क पर सामान्य ट्रैफिक है।

chat bot
आपका साथी