पटेल जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

जासं ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क-2 स्थित पटेल लोक सांस्कृतिक संस्थान में पटेल जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:29 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:29 PM (IST)
पटेल जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
पटेल जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

जासं, ग्रेटर नोएडा : नॉलेज पार्क-2 स्थित पटेल लोक सांस्कृतिक संस्थान में पटेल जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। समारोह केंद्र व प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग के सहयोग किया गया। इसका संयोजन पटेल लोक सांस्कृतिक संस्थान ने किया। गायक रनवीर डबला ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। संस्थान के अध्यक्ष ब्रह्मपाल नागर ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला।

बतौर मुख्य अतिथि राजकुमार नागर ने कहा कि जब तक भारत की संस्कृति व सभ्यता अक्षुण्ण रहेगी, तब तक देश विश्व गुरु बना रहेगा। जयवीर भाटी ने राम बनवास का किस्सा सुनाया। भजन सम्राट उदयवीर चौहान ने किसान के जीवन पर किस्सा सुनाया। गायक सनोज बैसोया ने भक्त गोपी चंद की मार्मिक प्रस्तुति दी। गायक नीरज भाटी ने महाभारत कथा के गीत गाए। शीशपाल भाटी ने कृष्ण-सुदामा का किस्सा सुनाया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता नागर, कृष्ण पाल खटाना, रितु चौधरी, सोनू सम्राट, रजनी शर्मा, संतराज नागर, नीरज भाटी, सुरेंद्र, कालू यादव, गजब सिंह भाटी, ओम प्रकाश बिधुडी, सत्यप्रकाश भाटी, जयवीर पहलवान, डॉ. करतार सिंह, आदित्य वर्मा, खेमचंद शास्त्री आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी