शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गिरफ्तार

जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने फेसबुक पर दोस्ती के बाद शादी का

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 07:43 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 07:43 PM (IST)
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने फेसबुक पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और गर्भपात कराने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया है। हरियाणा निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका ने आरोपित और उसकी महिला मित्र पर मारपीट कर घर से भगाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि आरोपित ने पीड़िता से ढाई लाख रुपये भी ठग लिए थे।

एसीपी पीपी सिंह ने बताया कि दलित युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित हरियाणा के भिवानी निवासी विनय को गिरफ्तार किया गया है। वह सेक्टर 137 स्थित सोसायटी में युवती के साथ लिव इन रिलेशन में रहा था। पीपी सिंह ने बताया कि दिसंबर 2020 में फेसबुक के जरिये युवती की विनय यादव से दोस्ती हुई थी। पीड़िता उस दौरान ब्यूटी पार्लर चलाती थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर विनय उसे ग्रेटर नोएडा स्थित फ्लैट में ले आया। उसे कई माह तक रखा और व्यापार करने का झांसा देकर पीड़िता से ढाई लाख रुपये हड़प लिए। इस दौरान आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ समय बाद पीड़िता गर्भवती हो गई। आरोप है कि अप्रैल 2021 में विनय हिसार स्थित पीड़िता के घर पहुंचा और शादी का झांसा देकर गर्भपात करवा दिया। बाद में विनय ने शादी से इन्कार कर दिया। आरोप है कि आरोपित ने पीड़िता को धोखा देकर किसी अन्य महिला मित्र के साथ रहना शुरू कर दिया था।

chat bot
आपका साथी