संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान एक अक्तूबर से चलेगा

जागरण संवाददाता नोएडा कोरोना के साथ-साथ अन्य संक्रामक रोगों को नियंत्रित रखना स्वास्थ्य वि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 10:35 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 05:06 AM (IST)
संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान एक अक्तूबर से चलेगा
संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान एक अक्तूबर से चलेगा

जागरण संवाददाता, नोएडा :

कोरोना के साथ-साथ अन्य संक्रामक रोगों को नियंत्रित रखना स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी चुनौती हैं। शासन के आदेश पर मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए मलेरिया विभाग ने एक अक्तूबर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है। यह अभियान पूरे माह चलेगा। शुरु के 15 दिन संचारी रोग नियंत्रण के साथ दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा। इसमें आशा बहनों की अहम भूमिका होगी।

जिले में पहले से ही कोरोना का आंकड़ा भयावह है। बरसात के बाद अब मच्छरजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। इसकी रोकथाम के लिए शासन ने स्वास्थ्य विभाग को एक से 31 अक्तूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि दस्तक अभियान के तहत आशा बहनें बिना घर का दरवाजा खटखटाएं लोगों को मच्छरजनित बीमारी से जागरूक करेंगी। संचारी रोग अभियान के तहत डेंगू और मलेरिया को प्राथमिकता दी जाएगी। नालियों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया जाएगा और लोगों को पानी न इकट्ठा होने देने के लिए जागरूक किया जाएगा। आशा बहनें घर-घर निरीक्षण कर बुखार, सर्दी और सांस रोगियों की जानकारी विभाग को देंगी। इसे लेकर मलेरिया विभाग तैयारियों में जुट गया है।

chat bot
आपका साथी