सीआइडी अधिकारी बता बदमाशों ने महिला से ठगे लाखों के गहने

सेक्टर 27 में सीआइडी अधिकारी बन कर बदमाशों ने एक महिला से लाखों रुपये के गहने ठग लिया। महिला खरीदारी करने आई थी। दो बदमाशों ने लूटपाट, छिनैती और झपटमारी की वारदातों का हवाला दिया। उससे गहने उतरवा कर रूमाल में रखवा कर बदल दिया। घर पहुंचने पर महिला को ठगी की जानकारी हुई। उसने सेक्टर 20 कोतवाली में शिकायत दी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 12:37 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 12:37 AM (IST)
सीआइडी अधिकारी बता बदमाशों ने महिला से ठगे लाखों के गहने
सीआइडी अधिकारी बता बदमाशों ने महिला से ठगे लाखों के गहने

जागरण संवाददाता, नोएडा : सेक्टर 27 में सीआइडी अधिकारी बनकर बदमाशों ने एक महिला से लाखों रुपये के गहने ठग लिया। महिला खरीदारी करने आई थी। दो बदमाशों ने लूटपाट, छिनैती और झपटमारी की वारदातों का हवाला दिया। उससे गहने उतरवा कर रूमाल में रखवाकर बदल दिया। घर पहुंचने पर महिला को ठगी की जानकारी हुई। उसने सेक्टर 20 कोतवाली में शिकायत दी है।

दिल्ली स्थित वसुंधरा एंक्लेव की रहने वाली शारदा वैद्य 13 जनवरी को नोएडा आई थीं। वह सेक्टर 27 स्थित इंदिरा मार्केट में खरीदारी करने पहुंचीं। खरीदारी के बाद वह मार्केट के बाहर सड़क पर आ गईं। तभी उनके पास दो युवक आए। युवकों ने उन्हें रोका और खुद को सीआइडी अधिकारी बताया। दोनों गहने पहने देख उन्हें डांटने लगे। उनका कहना था कि शहर में लगातार लूटपाट हो रही है। इसके बाद भी आप लाखों रुपये के गहने पहन कर सड़क पर निकल रही हैं। बदमाश गहने लूट सकते हैं। दोनों का कहना था कि लूटपाट की घटनाओं के मद्देनजर वे सादे कपड़ों में घूम रहे हैं। उन्हें गहने पहनकर निकलने वाली महिलाओं को जागरूक करने की भी जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने लूट से बचने के लिए सभी गहने उतार कर एक रूमाल में रखने के लिए कहा। वे अपना रूमाल भी दिए। उनकी बातों में आकर उन्होंने तीन अंगूठी, सोने की एक चेन और चार चूड़ियां निकाल कर रूमाल में रख दिया। महिला का कहना है कि बदमाश उन्हें बातों में उलझाकर रूमाल बदल दिया। दोनों ने उन्हें सावधानी से घर जाने की नसीहत भी दी। घर पहुंच कर उन्होंने रूमाल खोला, तब उसमे नकली गहने निकले। प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार पंत का कहना है कि महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी