सीएनजी पंप से पानी लेकर लौट बच्ची को कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

जागरण संवाददाता नोएडा सेक्टर-105 स्थित झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली सात वर्षीय बच्ची को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घटना के वक्त बच्ची सीएनजी पंप पर लगे वाटर कूलर से ठंडा पानी बोतल में भरकर घर लौट रही थी। घायल बच्ची को इलाज के लिए दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं स्वजन की शिकायत पर सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:43 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:43 PM (IST)
सीएनजी पंप से पानी लेकर लौट बच्ची को कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
सीएनजी पंप से पानी लेकर लौट बच्ची को कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

जागरण संवाददाता, नोएडा : सेक्टर-105 स्थित झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली सात वर्षीय बच्ची को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घटना के वक्त बच्ची सीएनजी पंप पर लगे वाटर कूलर से ठंडा पानी बोतल में भरकर घर लौट रही थी। घायल बच्ची को इलाज के लिए दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं स्वजन की शिकायत पर सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मूलरूप से बिहार के अररिया निवासी अब्दुल सलाम अपनी पत्नी व चार बच्चों के साथ सेक्टर-105 स्थित झुग्गी-झोपड़ी में रहते हैं। वह दैनिक वेतनभोगी हैं। शनिवार सुबह करीब 10 बजे उनकी सबसे छोटी बेटी निशा पड़ोस में रहने वाले बच्चों के साथ खेलने के लिए घर से बाहर गई थी। रेडिएंट फैक्ट्री के सामने सीएनजी पंप पर लगे वाटर कूलर से ठंडा पानी बोतल में भरकर घर लौट रही थी। सीएनजी पंप से कुछ दूरी पर तेज रफ्तार कार सवार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपित कार चालक फरार हो गया। आसपास के जुटे लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बच्ची को पहले इलाज के लिए सेक्टर-110 स्थित यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान प्रबंधन ने तीन लाख रुपये का खर्च बताया। आर्थिक रूप से कमजोर होने के बाद वह पुत्री को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां से बाद में पुत्री को इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना में गंभीर रूप से घायल पुत्री की आंत बाहर आ गई थी। सफदरजंग में देर शाम उसका आपरेशन किया गया। उसकी हालत गंभीर बनी है। कोतवाली प्रभारी आजाद तोमर ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपित चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी