सामाजिक संस्था के कार्यकर्ताओं ने लगाए फलदार पौधे

संस दादरी सामाजिक संस्था उम्मीद के कार्यकर्ताओं ने वन महोत्सव सप्ताह के दौरान शनिवार को दादरी तहसील क्षेत्र के बंबावड़ ग्राम में खाली स्थानों पर फलदार पौधे लगाए। संस्था के संरक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार नागर ने बताया कि संस्था प्रति वर्ष फलदार पौधों का रोपण करती है। इस वर्ष भी संस्था ने क्षेत्र में एक हजार फलदार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 08:22 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 08:22 PM (IST)
सामाजिक संस्था के कार्यकर्ताओं ने लगाए फलदार पौधे
सामाजिक संस्था के कार्यकर्ताओं ने लगाए फलदार पौधे

संस, दादरी : सामाजिक संस्था उम्मीद के कार्यकर्ताओं ने वन महोत्सव सप्ताह के दौरान शनिवार को दादरी तहसील क्षेत्र के बंबावड़ ग्राम में खाली स्थानों पर फलदार पौधे लगाए। संस्था के संरक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार नागर ने बताया कि संस्था प्रति वर्ष फलदार पौधों का रोपण करती है। इस वर्ष भी संस्था ने क्षेत्र में एक हजार फलदार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। पौधारोपण की शुरुआत शनिवार को गांव के स्कूल, खाली स्थानों पर फलदार व छायादार पौधे लगाकर की गई। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में पौधारोपण करें। पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण करना अति आवश्यक है। इस मौके पर महेंद्र प्रधान, अग्निवेश, संजीव मुकदम, राजकुमार, अजयपाल, विनोद कुमार, देव नागर, चौधरी दयानंद, आनंद भगत, प्रवीण नागर, जागेश कुमार, गजेंद्र नागर मौजूद रहे। रॉबिन भाटी के परिजन से मिले सपाई

संस, दादरी : कुछ दिन पहले समय पर इलाज न मिल पाने के कारण गांव बढ़पुरा निवासी रोबिन भाटी की मौत हो गई थी। शनिवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने गांव बढ़पुरा पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष बीर सिंह यादव ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर जैसे हाईटेक जिले में इलाज न मिलने के कारण हुई रॉबिन भाटी की मौत ने स्वास्थ्य विभाग की नाकामियों की पोल खोल कर रख दी है। इस घटना के जिम्मेदार अस्पताल मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। सपा नेता कृशांत भाटी ने कहा कि समाजवादी पार्टी शीघ्र ही जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इलाज में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगी। इस मौके पर श्याम सिंह भाटी, विकास, सुनील भाटी, समय सिंह भाटी, विपिन नागर मौजूद रहे। परचून की दुकान में लगी आग

संस, दादरी : दादरी के नई आबादी में शुक्रवार रात एक परचून की दुकान में आग लग गई। इससे परचून का सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नई आबादी मोहल्ले में साबिर मेवाती परचून की दुकान करता है। रोजमर्रा की तरह वह शुक्रवार शाम दुकान बंद कर घर चला गया। रात में करीब दो बजे दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटों का धुआं दुकान के उपर बने मकान में पहुंचा तो वहां सो रहे लोग जाग गए। परिजन ने आग लगी देख शोर मचा दिया। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

chat bot
आपका साथी