अभिभावकों को किया जाएगा किताबों का वितरण : धर्मेंद्र

जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को किता

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 07:15 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 07:15 PM (IST)
अभिभावकों को किया जाएगा किताबों का वितरण : धर्मेंद्र
अभिभावकों को किया जाएगा किताबों का वितरण : धर्मेंद्र

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा:

बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को किताबों का वितरण अगले सप्ताह से किया जाएगा। अंग्रेजी को छोड़कर अन्य विषयों की किताबें विभाग को उपलब्ध हो गई हैं। अंग्रेजी की किताबें भी जल्द मिलने की उम्मीद है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्कूल में अभिभावकों को बुलाकर किताबों का वितरण होगा।

सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को सरकार के द्वारा निश्शुल्क किताबों का वितरण किया जाता है। जिले के सरकारी स्कूलों में लगभग 99 हजार छात्र शिक्षा ग्रहण करते हैं। स्कूलों में नए सत्र की पढ़ाई तो शुरू हो गई है लेकिन किताबें अभी तक उपलब्ध नहीं हुई थीं। अब जाकर शासन ने किताबें उपलब्ध कराई हैं। किताबों को स्कूलों में पहुंचाया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के कारण स्कूल में छात्रों का आना नहीं हो रहा है। स्कूल में पहुंच कर अध्यापक आनलाइन शिक्षण कार्य करा रहे हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सक्सेना ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रतिदिन स्कूल में गिनती के अभिभावकों को बुलाकर किताबों का वितरण किया जाएगा। प्रयास होगा कि जल्द से जल्द वितरण का कार्य पूरा करा लिया जाए। जैसे ही अंग्रेजी की किताबें प्राप्त हो जाएंगी उनका भी वितरण करा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी