हर घर में हर मन में बसे बाल गोपाल

- श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव पर भक्तों ने किए भगवान के ऑनलाइन दर्शन जागरण संवाददाता नोएड

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 11:12 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 11:12 PM (IST)
हर घर में हर मन में बसे बाल गोपाल
हर घर में हर मन में बसे बाल गोपाल

- श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव पर भक्तों ने किए भगवान के ऑनलाइन दर्शन जागरण संवाददाता, नोएडा :

श्री कृष्ण जन्माष्टमी को शहर की हर सोसायटी और मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भगवान का जन्मोत्सव मनाते हुए मंदिरों में श्री कृष्ण संग राधा जी की सुंदर झांकियां सजाई गईं और सुबह से रात्रि तक कृष्ण लीलाओं पर भजन-कीर्तन हुए, जिसका भक्तों ने आंनद लिया। सेक्टर 33 स्थित इस्कॉन मंदिर में भगवान का पवित्र नदियों के जल, दूध, घी, शहद, दही और ता•ा फलों के रस से महाभिषेक किया गया। ऑनलाइन सांस्कृतिक कार्यक्रम में वृंदावन के कलाकारों ने भगवान की लीलाएं नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की। छप्पन भोग और फलों के केक का लगा भोग

भगवान का जन्मोत्सव मनाते हुए इस्कॉन मंदिर में छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। वहीं विशेष विदेशी प्रसाद बनाते हुए फलों से बना 21 किलो का केक काटा गया, भगवान को टाकोज और लजानियां का भोग लगाकर पूजन किया गया। भगवान के जन्मोत्सव पर बच्चों को मिला गिफ्ट हैंपर

मंदिर न जाकर भक्तों ने घरों से श्री कृष्ण भगवान के दर्शन का आनंद लिया तो वहीं बच्चों ने भी कन्हैया के जन्मोत्सव कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। वर्चुअल उत्सव कार्यक्रम में जूम व फेसबुक में माध्यम से आयोजित की गई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में घर-घर से बाल गोपाल और राधा तैयार होकर स्क्रीन के सामने आए और मनमोहक बाल लीलाएं प्रस्तुत की, करीब 150 बच्चों ने प्रतिभाग किया। वहीं रंग बिरंगी पोशाकें पहनकर पूरे उत्साह के साथ शहर के करीब 350 बच्चों ने श्री कृष्ण क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इन प्रतियोगिताओं में विजेता रहे बच्चों को भगवान का विशेष प्रसाद गिफ्ट हैंपर के रूप में भेंट किया गया। जन्मे कान्हा, माखन मिश्री का लगाया भोग

सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर से आचार्य वीरेंद्र सिंह ने बताया की रात 12 बजे भगवान को माखन मिश्री का भोग लगाया गया। मंत्रोच्चारण कर भगवान की विशेष आरती की गई। सेक्टर-82 स्थित निरंजनी अखाड़ा ब्रह्मचारी कुटीर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर परिसर को फूलों व गुब्बारों से सजाया गया है।

chat bot
आपका साथी