सभी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र व समाज के लोगों को जोड़ें : तंवर

जासं नोएडा भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर कार्यालय पर बृहस्पतिवार को अनुसूचित मोर्चा की

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 09:10 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 09:10 PM (IST)
सभी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र व समाज के लोगों को जोड़ें : तंवर
सभी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र व समाज के लोगों को जोड़ें : तंवर

जासं, नोएडा : भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर कार्यालय पर बृहस्पतिवार को अनुसूचित मोर्चा की संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री अनुसूचित मोर्चा प्रकाश तंवर उपस्थित रहे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा कार्य करने का चुनाव में मजबूती से संकल्प दिलाया। कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में अपने समाज के लोगों को जोड़ने का काम करें और प्रण लें कि सरकार की लाभकारी योजनाओं के विषय में जनता को बता प्रेरित करें। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने भी सभी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव पूर्ण निष्ठा के साथ लगने के लिए कहा। इस अवसर पर गणेश जाटव, इंद्रजीत जाटव, अजय गौतम, अर्जुन जाटव, अजय, ओमवीर जाटव, सचिन जाटव, प्रवेश गौतम, मोहित जाटव समेत अन्य कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी