अभिव्यक्ति का अधिकार- अधिकारों का हनन रोकने के लिए आवाज उठा रहे अभिष्ट

जागरण संवाददाता नोएडा भारत के संविधान ने हमें अभिव्यक्ति का अधिकार दिया है। इससे हम अपने ि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 09:31 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 09:31 PM (IST)
अभिव्यक्ति का अधिकार- अधिकारों का हनन रोकने के लिए आवाज उठा रहे अभिष्ट
अभिव्यक्ति का अधिकार- अधिकारों का हनन रोकने के लिए आवाज उठा रहे अभिष्ट

जागरण संवाददाता, नोएडा

भारत के संविधान ने हमें अभिव्यक्ति का अधिकार दिया है। इससे हम अपने विचारों को बिना संकोच के रख सकते हैं। इस बात को अभिष्ट गुप्ता ने अच्छे से जाना है। वे पिछले चार साल से आम आदमी की समस्याओं को उठाने के साथ उनके लिए लड़ाई लड़ने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं। साथ ही स्कूल में जो अभिभावक आकर अपनी बात रखने से कतराते हैं, उनको भी इस अधिकार के प्रति जागरूक करते हैं। इन्होंने सेक्टर के विकास को लेकर कई मुद्दों पर आवाज उठाई, जिसके बाद सफलता हाथ लगी। सेक्टर के पास से निकलने वाले गंदे नाले को लेकर कई वर्ष पहले मुहिम चलाई थी, जो आज अपने मुकाम पर पहुंचने के करीब है। उनकी इस पहल के साथ आज कई लोग उनके साथ खड़े हैं।

----------

हजारों निवासियों को मिल रहा लाभ

सेक्टर-137 के निवासी अभिष्ट गुप्ता एक निजी कंपनी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 2016 में इन्होंने वॉट्सएप पर वालंटियर ग्रुप बनाया। इस ग्रुप के जरिये आठ सोसायटियों के 20 लोग के साथ मिलकर मूलभूत समस्याओं को हल करने में जुटे गए। अब इस ग्रुप में 150 से अधिक लोग जुड़ चुके हैं। यह ग्रुप लगातार बढ़ता जा रहा है। इनके कामों से आठ सोसायटियों में रह रहे हजारों निवासियों को लाभ मिल रहा है। दिल्ली से नोएडा में प्रवेश करते हुए सेक्टर-137 से आगे जाकर सिचाई विभाग का नाला यमुना मिल रहा था। ग्रुप के माध्यम से नवंबर 2018 में इस गंदे पानी को रुकवाने के लिए एनजीटी में याचिका डाली। एनजीटी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को आदेश भी जारी किए।

-----------

अधिकार के प्रति अन्य लोगों को करते है जागरूक

अभिष्ट गुप्ता बताते है कि किसी सूचना या विचार को बोलकर, लिखकर या किसी अन्य रूप में बिना किसी रोकटोक के अभिव्यक्त करने की स्वतंत्रता ही अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। वे इस अधिकार के प्रति अन्य लोग को भी जानकारी देते है, ताकि उनकी बात न दबे। साथ ही अभिभावकों के अधिकार की जानकारी देकर उनकी मदद करने के लिए हमेशा प्रयासरत है। उनका मानना है कि यदि जनता की बात रखने वाला कोई नहीं होगा तो इस शहर की बुनियादी जरूरत को कैसे समझा जा सकता है। ऐसे ही मूलभूत अधिकारों की जानकारी देकर वे लोग को जागरूक कर रहे हैं। उनके अधिकार दिलाने के लिए न्यायपालिका जाने से भी नहीं हिचकते। अभिष्ट गुप्ता ने सेक्टर-138 ए से डंप यार्ड हटवाने, सेक्टर में पुलिस चौकी की स्थापना, नई सड़कें, डस्ट फ्री जोन, अवैध होर्डिंग हटवाने व ओपन जिम लगवाने में अहम भूमिका निभाई है।

chat bot
आपका साथी