थर्माकोल की फैक्ट्री में लगी आग

कासना साइड पांच स्थित थर्मोकोल बनाने वाली आदित्या थर्मोकोल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हवा के कारण आग कुछ ही देर में पूरी फैक्ट्री में फैल गई। फैक्ट्री में लगभग दो सौ कर्मचारी काम कर रहे थे। कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। फायर विभाग की दस गाड़ियों ने लगभग 100 टैंकर पानी डालकर आठ घंटे बाद आग पर काबू पाया। आ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Mar 2019 08:35 PM (IST) Updated:Tue, 26 Mar 2019 09:08 PM (IST)
थर्माकोल की फैक्ट्री में लगी आग
थर्माकोल की फैक्ट्री में लगी आग

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा:

कासना साइड पांच स्थित थर्माकोल बनाने वाली आदित्य थर्माकोल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हवा के कारण आग कुछ ही देर में पूरी फैक्ट्री में फैल गई। फैक्ट्री में लगभग दो सौ कर्मचारी काम कर रहे थे। कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। दमकल विभाग की दस गाड़ियों ने लगभग 100 टैंकर पानी डालकर आठ घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग कैसे लगी व कितने का नुकसान हुआ अभी यह पता नहीं चल सका है।

कासना औद्योगिक क्षेत्र में आदित्य थर्माकोल फैक्ट्री है। फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर थर्माकोल बनाने का काम किया जाता है। फैक्ट्री के गोदाम में काफी माल रखा हुआ था। फैक्ट्री में दिन में तेजी से काम चल रहा था। इस बीच अचानक आग लग गई। जिस स्थान पर काम होता है वहां पर ऊपर की ओर टीन शेड लगा है। दिन में चल रही हवा के कारण कुछ ही देर में आग पूरी फैक्ट्री में फैल गई। आग लगने की सूचना मिलते ही काम करने वाले कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। भगदड़ में कर्मचारी सोनू, मोहन सहित कुछ अन्य घायल हो गए। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। आरोप है कि सूचना देने के लगभग आधे घंटे बाद फायर विभाग के कर्मचारी गाड़ियों के साथ पहुंचे। भीषण आग के कारण टीन शेड धराशायी हो गया। इस कारण आग बुझाने में दिक्कत आने लगी। सूरजपुर फायर स्टेशन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा ने बताया आग काफी भीषण थी। टीन शेड गिर जाने के कारण आग बुझाने में परेशानी आई। आग बुझाने में दमकल की 12 गाड़ियां लगी थीं। क्रेन की मदद से किसी प्रकार से टीन शेड को हटाया गया। लगभग 100 टैंकर पानी से आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया फैक्ट्री प्रबंधन के पास एनओसी व आग बुझाने के साधन थे। लेकिन कुछ ही देर में भीषण आग लग जाने के कारण कर्मचारी उनका उपयोग नहीं कर सके।

chat bot
आपका साथी