पुन: प्रस्तावित : प्रवासी परिदों का आगमन शुरू, अठखेलियों के बीच बढ़े प्रकृति प्रेमी

वैभव तिवारी नोएडा यमुना किनारे स्थित ओखला पक्षी विहार की रौनक देखते ही बन रही है। सुब

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 10:25 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 10:25 PM (IST)
पुन:  प्रस्तावित : प्रवासी परिदों का आगमन शुरू, अठखेलियों के बीच बढ़े प्रकृति प्रेमी
पुन: प्रस्तावित : प्रवासी परिदों का आगमन शुरू, अठखेलियों के बीच बढ़े प्रकृति प्रेमी

वैभव तिवारी, नोएडा :

यमुना किनारे स्थित ओखला पक्षी विहार की रौनक देखते ही बन रही है। सुबह पक्षियों की अठखेलियां और भोजन की तलाश सैलानियों को लुभा रही है। वहीं, शाम के समय पक्षियों की चहचहाहट के बीच ढलते सूर्य की लालिमा जल पर प्रकृति की छटा बिखेर रही है, जिसके चलते सुबह से शाम तक सैलानी ओखला पक्षी विहार का रुख कर रहे है। सर्दी शुरू होते ही यूरोप, अमेरिका, कनाडा, साइबेरिया, तिब्बत सहित अन्य देशों के हजारों मील की दूरी से प्रवासी पक्षी ओखला पक्षी विहार में पहुंचना शुरू हो गए है,जिनमें करीब 25 प्रजाति झुंड के साथ विदेशी पक्षियों की पहुंची है। साथ ही देसी प्रवासी पक्षियों में हिमाचल प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल सहित अन्य प्रदेशों से भोजन की तलाश में पहुंचना शुरू हो गए है। ओखला पक्षी विहार के रेंज फारेस्ट आफिसर अरविद मिश्रा ने बताया कि फरवरी तक 80-90 प्रजाति के प्रवासी पक्षी पहुंचते है, जिनमें से ज्यादातर पक्षी मार्च के बाद जाना शुरू हो जाते है। इस दौरान कई प्रवासी मई तक भी जाते हैं। इन प्रवासियों की हुई है आमद ओखला पक्षी विहार में येलो वैगटेल, ग्रीन सैंड पाइपर, ब्लैक बर्ड टर्न, यूरोपियन मार्श हैरियर नाम के पक्षी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। गाडवाल, ग्रे-लेग गूज, पिनटेल, रेड ब्रेस्टेड फ्लाईकैचर, यूरोपीय पाइड, अवोसेट, नारंगी कैचर, पट्रोनिया, बार हेडेड गूस, नार्दन सोबलर, एशियन कोयल, नार्दन लैपविग, ग्रे हिरान, पाइड एवोसेट, टाइगार स्त्राइक, ब्लैक काइट, कापर स्मिथ बारबेट, कामन पोचार्ड सहित यूरेशियन कूट, पाइड एवोसैट, स्टार्लिंग सहित अन्य पक्षी मीलों का सफर तय कर अपने छोटे-बड़े झुंड के साथ पहुंचे है। वहीं, देसी प्रजाति के पक्षियों में एशियन पैराडाइज फ्लाई कैचर, लांग टेल्ड सीबिया,बुलबुल,राजहंस,ब्लैड हैडेड आइबिस और रिवर टर्न भी विहार कर रहे हैं।

पक्षियों के लिए की गई है खास व्यवस्था पक्षियों का खास ध्यान रखते हुए जलकुंभी का आइलैंड, बांस और लकड़ियों के चबूतरे बनाए गए हैं। साथ ही बांस के खंभे पक्षी विहार के जलाशयों में गाड़े गए है। वहीं कई जगहों पर जलाशयों में लकड़ियां भी डाली गई है, जिस पर पक्षी बैठते हैं। वहीं, औसतन सौ लोग रोजाना पक्षी विहार में पहुंच रहे है। शनिवार और रविवार के दिन पांच-छह सौ लोग पक्षी विहार पहुंच रहे हैं।

काफी हाउस की भी व्यवस्था

पक्षी विहार में पहुंचने वाले सैलानी काफी हाउस पर जलपान का आनंद परिवार और दोस्तों के साथ ले रहे हैं। वहीं कुछ दिनों में गोल्फ कार्ट की सेवा शुरू हो जाएगी,जिसमें बैठकर सैलानी पक्षी विहार टहलेंगे। सर्दी शुरू होते ही भोजन की तलाश में प्रवासी पक्षी पहुंचना शुरू हो गए है। पक्षियों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। -प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, प्रभागीय वन अधिकारी, गौतमबुद्ध नगर

chat bot
आपका साथी