योगी सरकार ने स्थापित किया कानून का राज: सिसोदिया

भाजपा कार्यालय पर आत्मनिर्भर भारत विषय पर एक संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी सतेंद्र सिसोदिया ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के स्तम्भ हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में जनपद में फिर से सभी छह सीटों पर जीत दर्ज करनी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 11:44 PM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 11:44 PM (IST)
योगी सरकार ने स्थापित किया कानून का राज: सिसोदिया
योगी सरकार ने स्थापित किया कानून का राज: सिसोदिया

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। भाजपा कार्यालय पर आत्मनिर्भर भारत विषय पर एक संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी सतेंद्र सिसोदिया ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के स्तम्भ हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में जनपद में फिर से सभी छह सीटों पर जीत दर्ज करनी है। लाकडाउन में मजदूरों और किसान बहुत प्रभावित हुए। आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहत पैकेज की घोषणा की है। रक्षा क्षेत्र में भारत तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। देश आर्थिक प्रगति की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून का राज स्थापित हुआ है। गुंदागर्दी व भ्रष्टाचार को समाप्त करने का कार्य योगी सरकार ने किया। राम मंदिर का कार्य तेजी चल रहा है। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वोट बनवाने के अभियान में जुट जाए। सभी बूथ पर वोट बनवाने का कार्य तेजी से किया जाए। आगामी 100 दिनों के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व संचालन जिला महामंत्री विनीत कात्यायन ने किया। इस दौरान बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊटवाल, पिछड़ा आयोग सदस्य जगदीश पांचाल, जिला महामंत्री सुषमा पुंडीर, विजय सैनी, रोहिल वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष अमित चौधरी, नितिन मलिक, जिला मंत्री सुनील दर्शन, राहुल वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा आदि मौजूद रहे।

जिला और सिविल बार एसोसिएशन ने दी जिला जज को विदाई

जिला बार संघ तथा सिविल बार एसोसिएशन की ओर से अलग-अलग समारोह का आयोजन कर जिला जज राजीव शर्मा को विदाई दी गई।

सिविल बार एसोसिएशन सभागार में जिला जज राजीव शर्मा के विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष सुगंध जैन अध्यक्ष व संचालन सिविल बार एसोसिएसन के महासचिव ब्रिजेंद्र सिंह मलिक ने की। जनपद न्यायाधीश के अलावा प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय पंकज कुमार अग्रवाल, चेयरमैन मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल मलखान सिंह भी शामिल रहे। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने जिला जज के उच्च न्यायालय में एलीवेशन होने की कामना करते हुए उनकी कार्यशैली व कार्यकाल की सराहना की। योगेंद्र मित्तल, जितेंद्र पाल सिंह, सुरेंद्र मलिक, भारतवीर अहलावत, डॉ मीरा सक्सेना व मनोज शर्मा के अलावा राजसिंह रावत, प्रेमदत्त त्यागी, रामवीर सिंह, प्रवीण खोकर, नीरज ऐरन, संदीप मलिक, मो अनीस, सुधीर गुप्ता रविदत्त, सोहनलाल अखिल अग्रवाल आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे। जिला बार संघ के तत्वावधान में फैंथम हाल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिला बार संघ अध्यक्ष कलीराम तथा संचालन महासचिव अरुण कुमार शर्मा ने किया।

chat bot
आपका साथी