शरीर की इम्यूनिटी पावर बढ़ाता है योग : स्वामी कर्मवीर

पुरकाजी में महर्षि पतंजलि अंतराष्ट्रीय योग विद्यापीठ के संस्थापक स्वामी कर्मवीरजी महाराज ने योग शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि योग इम्यूनिटी पावर बढ़ाता है। कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग बहुत जरूरी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 11:37 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 11:37 PM (IST)
शरीर की इम्यूनिटी पावर बढ़ाता है योग : स्वामी कर्मवीर
शरीर की इम्यूनिटी पावर बढ़ाता है योग : स्वामी कर्मवीर

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। पुरकाजी में महर्षि पतंजलि अंतराष्ट्रीय योग विद्यापीठ के संस्थापक स्वामी कर्मवीरजी महाराज ने योग शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि योग इम्यूनिटी पावर बढ़ाता है। कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग बहुत जरूरी है।

गंग नहर किनारे स्थित योग विद्यापीठ में गुरुवार को स्वामी कर्मवीर ने जूम के जरिए पांच दिवसीय योग शिविर शुरू किया। आश्रम से सुशील योगी ने बताया कि स्वामीजी ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय तथा क्रीड़ा भारती मेरठ प्रांत के साथ योग शिविर का संयुक्त आयोजन किया। शिविर का समापन 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर होगा। शिविर के पहले दिन कर्मवीरजी ने आनलाइन योग करते कपालभाति, महायोग क्रिया, वज्रासन, पवनमुक्तासन व भुजंगासन आदि क्रियाओं का अभ्यास कराया। स्वामीजी ने कहा कि स्वस्थ जीवन का आधार योग है। कहा कि योग हमारे शरीर की साधना का माध्यम है। हर व्यक्ति को सुबह योग जरूर करना चाहिए। कहा कि योग दिवस के प्रति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों का आकर्षण बताता है कि भारतीय योग को वैश्विक मान्यता मिलने से लोगों का कितना लाभ हुआ है। कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सारी दुनिया ने सांप्रदायिक पूर्वाग्रहों से ऊपर उठकर स्वीकार किया है। स्वामीजी ने बताया कि योग शरीर की इम्यूनिटी पावर बढाता है। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति नरेंद्र तनेजा, क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय महामंत्री राज चौधरी, विमला, सत्यम् व दीपम् आदि मौजूद रहे।

योग शिविर कल

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। योग विहार स्थित योग सेवा केंद्र के सचिव जगदीश पालीवाल ने बताया कि केंद्र में निश्शुल्क योग शिविर 19 जून को सुबह 5.30 बजे से आयोजित किया जाएगा। शिविर में भय को दूर करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योग की उच्च एवं गुप्त विधियां सिखलाई जाएंगी। समस्या दूर करने का विज्ञान सिखलाया जाएगा। शारीरिक व मानसिक तनाव को दूर करने तथा चेतना को सजग बनाने के गुर सिखाए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी