अथाई में यज्ञ और भंडारे का आयोजन

गांव अथाई में भूमिया खेड़ा ग्राम देवता के जीर्णोद्धार पर यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया गया। वहीं शिव मंदिर पर भवन निर्माण का उद्घाटन भी किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Jul 2021 11:48 PM (IST) Updated:Sat, 17 Jul 2021 11:48 PM (IST)
अथाई में यज्ञ और भंडारे का आयोजन
अथाई में यज्ञ और भंडारे का आयोजन

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। गांव अथाई में भूमिया खेड़ा ग्राम देवता के जीर्णोद्धार पर यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया गया। वहीं शिव मंदिर पर भवन निर्माण का उद्घाटन भी किया गया।

विकास खंड क्षेत्र के गांव अथाई में ग्रामीणों के सहयोग से भूमिया खेड़ा ग्राम देवता का जीर्णोद्धार कराया गया। सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा महोत्सव में कथा व्यास पंडित दुर्गेश शास्त्री ने कथा अम़ृत ज्ञान की वर्षा की। शनिवार को हवन यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। वही, शिव मंदिर पर गांव के ही वीरपाल ने अपने चाचा महेंद्र सिंह की स्मृति मे मंदिर में भवन का निर्माण किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल व ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष रविद्र कुमार छोटा ने मंत्रोचारण के बीच फीता काटकर उद्घाटन किया। ब्रजपाल, सुभाष, योगेश, कालूराम, बिजेंद्र, पिटू, यशपाल, प्रवीण, जयवीर, सचिन कटारिया आदि मौजूद रहे।

खतौली: शनिवार को पीसनोपाड़ा जैन मंदिर में अष्टान्हिका पर्व सिद्धच्रक महाविधान मंडल का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। वक्ताओं ने कहा कि यह धर्म जागरण और अराधना का महापर्व है। धर्म सभा में अरूण जैन और कल्पेंद्र जैन ने कहा कि अष्टान्हिका का पर्व वर्ष तीन बार मनाया जाता है, लेकिन 17 से 23 जुलाई तक चलने वाला पर्व सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। इससे पूर्व मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भक्तिमय उत्सव मनाया गया। इस दौरान अशोक शास्त्री, सुशील, राम कुमार, मनोज, नवीन, हितेश, राहुल, अनीता, प्रवक्ता नीरज जैन आदि मौजूद रहे।

- - - - - - - - -

chat bot
आपका साथी