सृजन अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं को किया जागरूक

संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को जानसठ ब्लाक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पं. सुबोध शर्मा के नेतृत्व में बैठक हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि बीते 32 साल से कांग्रेस पार्टी का जनाधार निरंतर कम हुआ है। इसके पीछे कारण जो भी रहा हो लेकिन संगठन सृजन अभियान में हमें बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की नियुक्ति करनी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 11:21 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 11:21 PM (IST)
सृजन अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं को किया जागरूक
सृजन अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं को किया जागरूक

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को जानसठ ब्लाक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पं. सुबोध शर्मा के नेतृत्व में बैठक हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि बीते 32 साल से कांग्रेस पार्टी का जनाधार निरंतर कम हुआ है। इसके पीछे कारण जो भी रहा हो, लेकिन संगठन सृजन अभियान में हमें बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की नियुक्ति करनी है। मैं अपने पुराने कांग्रेसी साथियों को साथ लेकर और युवाओं के साथ मिलकर हर किसान, मजदूर, व्यापारियों और बुद्धिजीवियों के साथ मिलकर पार्टी को मजबूत बनाऊंगा। आने वाले पंचायत चुनाव और 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के सभी सदस्यों को जिताने का प्रयास करेंगे। प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी सत्यम् सैनी, पूर्व प्रदेश सचिव गुफरान काजमी, तंजीम सिद्दीकी, धीरज माहेश्वरी, शराफत चेयरमैन, अब्बास अली खां ने भी विचार रखे। बैठक में लियाकत महलकी, एजाज असगर •ौदी, हाफिज मोहम्मद सज्जाद कारवां, मंगल सैन शर्मा अहरोड, रजी प्रधान गढ़ी, आरिफ हुसैन जैदी व कौसर मियां जैदी आदि मौजूद रहे। कांग्रेस का किसानों के आंदोलन में सहयोग का संकल्प

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के प्रति देश के प्रधानमंत्री के शोक संवेदना व्यक्त न करने पर दु:ख प्रकट किया गया। आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। किसानों को सहयोग का संकल्प लिया गया।

खतौली में कांग्रेस नेता जमील अंसारी के आवास पर हुई कांग्रेसियों की बैठक में पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा किसान केवल अपने लिए नहीं, अपितु देश की जनता के लिए भी आंदोलन कर रहे हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून में शामिल न करना और कृषि कानूनों से मंडिया समाप्त होने पर किसानों की उपज पर पूंजीपतियों का कब्जा हो जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसान संगठनों को समर्थन करने का संकल्प लिया। क्षेत्र के किसानों से भी आंदोलन में सहयोग करने की अपील की गई। अध्यक्षता अशोक शर्मा ने की, जबकि संचालन मुकेश शर्मा ने किया। बैठक में कप्तान सिंह, नासिर सिद्दीकी, नीरज शर्मा, हकीम जफर महमूद, इसरार राणा, नरेश गौड़, जफर खान, ब्रजभूषण शर्मा, नासिर मलिक, अनोज श्रीवास्तव, बालिस्टर मोतला, दिलशाद सिद्दीकी, राहत, इकबाल, राजपाल ढिल्लौर, विजय प्रकाश व जैगम अली आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी