महिलाओं के अधिकारों पर सेमिनार, किया जागरूक

श्रीराम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिग में महिलाओं के अधिकार विषय पर बुधवार को सेमिनार का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Mar 2020 12:11 AM (IST) Updated:Thu, 05 Mar 2020 12:11 AM (IST)
महिलाओं के अधिकारों पर सेमिनार, किया जागरूक
महिलाओं के अधिकारों पर सेमिनार, किया जागरूक

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। श्रीराम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिग में महिलाओं के अधिकार विषय पर बुधवार को सेमिनार का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीमा गोयल, विशिष्ट अतिथि अक्षिता सिंह और कॉलेज चेयरमैन डा. एससी कुलश्रेष्ठ ने किया। इसके बाद अतिथियों ने छात्राओं को उनके अधिकारों के विषय से अवगत कराते हुए महिलाओं के स्वतंत्रतापूर्वक एवं सम्मानजनक जीवन जीने, अमानवीय व्यवहार और यातना से मुक्ति, समानता का अधिकार और जीवन का अधिकार (कन्या भ्रूणहत्या रोकने), रोजगार स्वतंत्र रूप से चुनने का अधिकार आदि के संबंध में जानकारी दी। अक्षिता सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान में कानून के समक्ष महिलाओं को समानता का अधिकार प्रदान किया गया है। महिला सभी क्षेत्र में अपनी क्षमता दिखाने को आगे आ रही हैं। चेयरमैन डा. एससी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि देश के विकास के लिए महिलाओं का विकास भी आवश्यक है। इसके लिए महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक होना चाहिए। कार्यक्रम में इशा, रुचि राय, प्रियम त्यागी, आकांक्षा, उमा, शीनम, इंदु, पूजा, शालिनी बक्शी, अंजली, डॉ. पूजा तोमर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी