समान अधिकार मिलने से आगे बढ़ेगी महिला शक्ति

कुंद-कुंद जैन कालेज-खतौली में मिशन शक्ति अभियान के तहत निबंध प्रतियोगिता कराई गई जिसका विषय कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ भेदभाव रहा। छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 10:51 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 10:51 PM (IST)
समान अधिकार मिलने से आगे बढ़ेगी महिला शक्ति
समान अधिकार मिलने से आगे बढ़ेगी महिला शक्ति

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। कुंद-कुंद जैन कालेज-खतौली में मिशन शक्ति अभियान के तहत निबंध प्रतियोगिता कराई गई, जिसका विषय 'कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ भेदभाव' रहा। छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

प्राचार्या डा. नीतू वशिष्ठ ने कहा कि समान अधिकार व समान अवसर प्रदान करने से महिला शक्ति निर्भीक और निडर होगी। वह समाज के साथ देश की तरक्की में भी आगे बढ़ेगी। डा. नीरजा गुप्ता ने छात्राओं से आह्वान किया कि वह कहीं पर भी तथा कार्यस्थल पर कभी कोई भेदभाव बर्दाश्त न करें। कार्यक्रम संयोजिका डा. शिवानी चौधरी ने सभी का आभार प्रकट किया। प्रतियोगिता में श्रुति, दीप्ति, इफरा, प्रिया, प्रीति, पायल, सलोनी सोनिका, वर्षा, करण व विपिन आदि छात्र-छात्राओं ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में डा. रीना, डा. मनीष कुमार जैन, डा. राजीव जैन, डा. विपिन कुमार बंसल, डा. अर्चना, आशीष जैन, राहुल महेश्वरी, पारुल शर्मा, पारूल जैन, मुकुल जैन व नीलम शर्मा आदि मौजूद रहे।

मिशन शक्ति के तहत मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति के तहत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का प्रचार किया गया। इस दौरान मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया।

बुढ़ाना कस्बे के कन्या जूनियर हाईस्कूल में मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन तथा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के लिए जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कस्बा चौकी प्रभारी जीतेंद्र सिंह ने यूपी 112 आपातकालीन सेवा, 1090 वुमन पावर लाइन व महिला हेल्पडेस्क की जानकारी दी। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की सुपरवाइजर सुमन सिंह ने चलाई जा रही योजनाओं के विषय में जानकारी दी। बाल कल्याण समिति के सदस्य डा. राजीव कुमार ने मिशन शक्ति के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को उनकी सुरक्षा व उपयोग हेतु संचालित विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं व चाइल्ड लाइन एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के विषय में जानकारी दी। इस दौरान प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ, जिसमें सफल बच्चों रुचिका, महक, आरजू, आजाद, यश व अजय को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मनोज कुमार, सुशील कुमार, जीतेंद्र सिंह व नौशाद सलमानी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी