स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया

प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर विकास खण्ड कार्यालय पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Mar 2021 08:20 PM (IST) Updated:Mon, 22 Mar 2021 08:20 PM (IST)
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया

जेएनएनए, मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर विकास खण्ड कार्यालय पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक उमेश मलिक व भाजपा नेताओं ने स्वयं सहायता समूह द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यो का सम्मान एवं बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री स्टाल का फीता काटकर शुभारम्भ किया।

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह को एक लाख 50 हजार की राशि का चेक प्रदान किया गया। कन्या सुमंगला योजनांतर्गत प्रमाण पत्र वितरण किए गए। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की एकता शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित ग्रामीण महिलाओं के स्वयं सहायता समूह से एक दूसरे को सीखने व कमाने के अवसर मिले है। महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की बिक्री होती है, जिससे उन्हें आजीविका मिलती है। विधायक उमेश मलिक ने कहा कि योगी सरकार में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की प्रत्येक क्षेत्र में सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास हुआ है। इस दौरान बीडीओ कपिल कुमार, भाजपा नेता विनीत कात्यायन, महिला चौकी प्रभारी साधना चौधरी, डा. राजीव, नरेंद्र आदि मौजूद रहे। समूह की महिलाओं ने लगाए देसी उत्पादों के स्टाल

मोरना: ब्लाक मुख्यालय पर समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें जहां स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने स्टाल लगाकर देसी उत्पादों को प्रदर्शित किया। वहीं, विभिन्न विभागों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।

प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक की पूर्व चेयरपर्सन वन्दना वर्मा ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में विभिन्न गांवों से आई दर्जनों स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने स्टाल लगाकर देशी उत्पादों का प्रदर्शन किया तथा केमिकल रहित बने उत्पादों के फायदे बताए। इसके अलावा प्रोबेशन विभाग, ग्राम्य विकास विभाग एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्टॉल पर सरकार द्वारा चलाई जा रही विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन, सामूहिक विवाह योजना, शादी अनुदान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वयं सहायता समूह को लाभ देने सम्बन्धी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र बांटे गए। संयोजक सहायक विकास अधिकारी सुधीर बालियान, एडीओ पंचायत चंद्रप्रकाश शर्मा, सुभाषचन्द, रामशिरोमणि, शुभम कुमार, सुपरवाइजर देवकी रानी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी