महिलाओं को अधिकारों के लिए आगे बढ़ना होगा

बुढ़ाना कस्बे की मास्टर कालोनी में रालोद नेत्री अनुपमा चौधरी द्वारा आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में महिलाओं ने रोजगार से जुड़कर स्वावलंबी बनने समाज को दिशा देने मुद्दों पर विचार व्यक्त किए। छात्राओं ने गीत नाटक व भाषण के माध्यम से नारी शक्ति का गुणगान किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 11:43 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 11:43 PM (IST)
महिलाओं को अधिकारों के लिए आगे बढ़ना होगा
महिलाओं को अधिकारों के लिए आगे बढ़ना होगा

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कस्बे की मास्टर कालोनी में रालोद नेत्री अनुपमा चौधरी द्वारा आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में महिलाओं ने रोजगार से जुड़कर स्वावलंबी बनने, समाज को दिशा देने मुद्दों पर विचार व्यक्त किए। छात्राओं ने गीत, नाटक व भाषण के माध्यम से नारी शक्ति का गुणगान किया। रालोद नेत्री अनुपमा चौधरी ने कहा कि महिलाओं को संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए आगे बढ़ना होगा। रालोद नेत्री रमा नागर, रेणु तोमर, समाजसेवी संतोष देवी, दारोगा साधना चौधरी, रश्मि बालियान, ज्योति त्यागी, बबली कश्यप, अमरेश पंवार आदि मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री के मन की बात सुन नदियों की देखभाल पर दिया जोर

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। नगर की बचन सिंह कालोनी स्थित जिला पंचायत सदस्य भगवान शर्मा के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को स्क्रीन के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सुना। जिला पंचायत सदस्य भगवान शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में नदियों की देखभाल कर राष्ट्रीय नदी दिवस मनाने पर जोर दिया है। इस दौरान मास्टर सोहनबीर सिंह, श्रीमती उषा शर्मा, पंडित ऋषभदेव शर्मा, भंवर सिंह, सतीश शर्मा, नरेंद्र उपाध्याय, मास्टर नीरज त्यागी, प्रतीक शर्मा, रमेश ठाकुर आदि मौजूद रहे। विधायक ने ग्रामीणों के साथ सुनी मन की बात

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने रविवार को क्षेत्र के गांव भैसाना में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। विधायक ने ग्रामीणों से कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिसका लोगों को सीधे लाभ मिल रहा है। सीएम योगी के राज में प्रदेश अपराधमुक्त हुआ और विकास कार्य हो रहे हैं। इसी बात से विपक्षी दल परेशान हैं। विपक्ष झूठ व नफरत फैलाने की कोशिश कर रहा है। भाजपा के सौरम मंडल अध्यक्ष सुधीर सैनी, शशिकांत शर्मा, शालू, योगेश, मुकेश कश्यप, आरिफ मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी