महिला सशक्तिकरण अभियान का समापन

विगत दो माह से चल रहे महिला सशक्तिकरण का सोमवार को गोमती कन्या इंटर कालेज में समापन किया गया। इस अवसर पर मौजूद जिले के आला पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा के उपायों से अवगत कराया। महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत पुलिस ने दो माह पूर्व महिला सशक्तिकरण अभियान शुरू किया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 10:37 PM (IST) Updated:Mon, 20 May 2019 10:37 PM (IST)
महिला सशक्तिकरण अभियान का समापन
महिला सशक्तिकरण अभियान का समापन

जानसठ(मुजफ्फरनगर): विगत दो माह से चल रहे महिला सशक्तिकरण का सोमवार को गोमती कन्या इंटर कॉलेज में समापन किया गया।

महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत पुलिस ने दो माह पूर्व महिला सशक्तिकरण अभियान शुरू किया था। अभियान के तहत पुलिस के अधिकारी व महिला पुलिसकर्मी अलग-अलग स्कूल कॉलेजों मे जाकर महिलाओं को साइबर अपराध से बचने व महिला हेल्प नंबरों की जानकारी देने के अलावा महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए जूडो-कराटे के दांव भी सिखाती थी। सोमवार को गोमती कन्या इंटर कॉलेज में एसएसपी सुधीर कुमार, एसपी देहात आलोक शर्मा, डायल 100 प्रभारी सतीश चंद्र, सीओ जानसठ सोमेंद्र नेगी व इंस्पेक्टर जानसठ संतोष त्यागी आदि की मौजूदगी में अभियान का समापन किया गया। इस अवसर पर महिला सेल प्रभारी संगीता चौधरी, एएचटीयू सीमा शर्मा, डायल 181 प्रभारी ललिता आदि ने कहा कि अभियान का उद्देश्य महिलाओं को साइबर क्राइम एवं समाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। कोमल ठाकुर व शिखा आदि ने छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए जूडो-कराटे के दांव बताए। 50 फीसदी घट सकते हैं महिला अपराध

एसएसपी सुधीर कुमार ने कहा कि यदि महिलाओं में आत्मबल और वह अपने आसपास के परिवेश के प्रति सजग हों तो उनके प्रति होने वाले अपराध 50 प्रतिशत कम हो सकते हैं। पुलिस व प्रशासन तो महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हरसंभव प्रयास करता ही है, लेकिन महिलाओं को स्वयं को इतना सशक्त बनाना चाहिए।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी