महिला के साथ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाई

मदद करने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने पीड़िता की अश्लील वीडियो बना ली और उसे ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 11:53 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 11:53 PM (IST)
महिला के साथ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाई
महिला के साथ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाई

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। मदद करने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने पीड़िता की अश्लील वीडियो बना ली और उसे ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला का कहना है कि वह अपने ससुराल पक्ष से प्रताडि़त थी। बीते साल वह एसएसपी कार्यालय पर अपनी शिकायत लेकर पहुंची थी। यहां पर उसकी मुलाकात संजय कटारिया निवासी बेलड़ा थाना भोपा से हुई। आरोप है कि संजय ने उसकी मदद करने के बहाने उसका मोबाइल नम्बर ले लिया और उसे फोन करने लगा। इसी बीच वह उसे अपने साथ शुकतीर्थ ले गया। आरोप है कि आरोपित ने प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। कूकडा स्थित कमरे पर ले गया। आरोपित ने उसके साथ नशे की हालत में दुराचार किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी वीडियो के जरिये उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोप है कि आरोपित ने शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णापुरी में मकान में किराए पर ले रखा है। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपित ने उसे कई बार कृष्णापुरी स्थित मकान में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने संजय, उसकी पत्नी रेशमा, रूपराम, संदीप और नीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गौरतलब है कि पूर्व में भी आरोपित संजय का एक अश्लील वीडियो वायरल हो चुका है। मोबाइल लूटा

मुजफ्फरनगर: सिविल लाइन थानाक्षेत्र के नुमाइश कैंप के सामने स्थित जैन संस्था भवन निवासी शोभा ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बेटी घर के बाहर मोबाइल लेकर खेल रही थी। बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने बच्ची से मोबाइल लूट लिया।

chat bot
आपका साथी