साप्ताहिक बंदी: आज और कल सभी रहेंगे घरों में कैद

मुजफ्फरनगर जेएनएन। कोरोना क‌र्फ्यू उठ चुका है लेकिन दो दिनों की साप्ताहिक बंदी अभी लागू चल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 11:49 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 11:49 PM (IST)
साप्ताहिक बंदी: आज और कल सभी रहेंगे घरों में कैद
साप्ताहिक बंदी: आज और कल सभी रहेंगे घरों में कैद

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। कोरोना क‌र्फ्यू उठ चुका है लेकिन दो दिनों की साप्ताहिक बंदी अभी लागू चल रही है। जिसके चलते एक बार फिर शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहेगा। केवल आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति होगी। उल्लंघन करने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। अनावश्यक रूप से घूमने वालों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।

डीएम सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि कोरोना संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है। जिसके ²ष्टिगत दो दिनों की साप्ताहिक बंदी पूर्व की भांति लागू रहेगी। शनिवार और रविवार को शहर, कस्बों और गांवों के बाजार पूरी तरह बंद रहेंगे। केवल सुबह सात से 11 बजे तक किरयाना की दुकाने खोलने की अनुमति है। साथ ही सुबह और शाम छह से नौ बजे तक दूध क्रय केंद्र और डेयरी खुली रहेंगी। इसके साथ ही मेडिकल सेवाएं पूरे दिन चालू रहेंगी। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए खाद और बीज की दुकानों पर भी पूरे दिन प्रतिबंध नहीं रहेगा। सब्जी और फल मंडी सुबह 11 बजे तक खुली रहेगी। दिन में थेली वाले सब्जी व फल बेच सकते हैं। जिन प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति दी गई है वहां पर सभी कर्मचारी मास्क, सैनिटाइजर और शारीरिक दूरी नियम का पालन करेंगे। डीएम ने कहा कि कोरोना अभी गया नहीं है। बिना मास्क लगाए घर से निकलना सही नहीं है। साथ ही सैनिटाइजर आदि का उपयोग भी समय-समय पर करते रहें। बाहर से आकर नियमित रूप से हाथ धोएं। अनचाही वस्तुओं को न छुएं। इसके अलावा बेवजह घर से बाहर निकलने वालों पर कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन माना जाएगा और कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी