महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी सौंदर्य की छटा

दैनिक जागरण और इवेंट पैराडाइज की ओर से जीआईसी मैदान में चल रहे दीपावली महोत्सव में सुहागिनों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। करवाचौथ पर्व की तैयारी के बाद महिलाएं मेले में

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 10:41 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 10:41 PM (IST)
महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी सौंदर्य की छटा
महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी सौंदर्य की छटा

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। 'दैनिक जागरण' और इवेंट पैराडाइज की ओर से जीआईसी मैदान में चल रहे दीपावली महोत्सव में सुहागिनों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। करवाचौथ पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचीं महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। साज-सज्जा, श्रृंगार, हेयर स्टाइल और मेहंदी प्रतियोगिता की विजेता महिलाओं को सम्मानित किया गया।

जीआईसी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची शहर की गणमान्य महिलाओं का इवेंट पैराडाइज के डायरेक्टर दीपक जैन ने बुके देकर स्वागत किया। कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए छोटी-छोटी प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें निर्णायक मंडल ने महिलाओं की करवाचौथ पर्व की तैयारियों को परखा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल की धर्मपत्नी अनु अग्रवाल रहीं। निर्णायक की मुख्य भूमिका में ब्यूटी एक्सपर्ट काव्य शर्मा रहीं। प्रतियोगिता के बाद विजेता महिलाओं की घोषणा की गई। सपना सिघल, सारिका, संध्या रानी को बेस्ट लुक का अवार्ड दिया गया, जबकि बरखा जिदल, प्रीति सिघल ने मेहंदी प्रतियोगिता में बाजी मारी। इसी क्रम में स्वाति जिदल, नीरू शर्मा, रजनी चौधरी, दीपमाला का हेयर स्टाइल सर्वाधिक पसंद किया गया। संतोष देवी को सीनियर सिटीजन का पुरस्कार मिला। महिलाओं ने दीपावली महोत्सव में लगे विभिन्न स्टॉल को देखा। उन्होंने कार्यक्रम की प्रशंसा की। मुख्य अतिथि अनु अग्रवाल ने कहा कि सुहागिनों का यह पर्व बेहद अहम है। एक जगह एकत्र होकर इस प्रकार पर्व मनाना प्राचीन भारतीय संस्कृति को जिदा करने जैसा है। सभी महिलाएं आज के दिन संकल्प लें कि समाज में फैली बुराइयों को दूर करने में वह अहम भूमिका निभाएंगी। इस दौरान कवयत्री प्रतिभा त्रिपाठी ने करवाचौथ पर काव्य पाठ किया। उन्होंने करवाचौथ से संबंधित कविता और गजल भी सुनाई।

chat bot
आपका साथी