रियावली नंगला में गिद्ध देखने उमड़े लोग

खतौली (मुजफ्फरनगर) : रतनपुरी थाना क्षेत्र के रियावली नंगला गांव में मंगलवार को दोपहर में बारि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 10:41 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 10:41 PM (IST)
रियावली नंगला में गिद्ध देखने उमड़े लोग
रियावली नंगला में गिद्ध देखने उमड़े लोग

खतौली (मुजफ्फरनगर) : रतनपुरी थाना क्षेत्र के रियावली नंगला गांव में मंगलवार को दोपहर में बारिश से बचने के लिए एक गिद्ध घेर की दीवार पर बैठ गया। गिद्ध देखने के लिए लोग उमड़ पड़े।

झमाझम बारिश के बीच एक गिद्ध रियावली नंगला में साहिर के घेर की दीवार पर बैठ गया। साहिर ने आस-पड़ोस के लोगों को बताया। मिनटों में वहां भीड़ लग गई। गिद्ध के पंख भीग रहे थे। लोगों ने उसे पकड़कर एक कमरे में फूंस बिछाकर छोड़ दिया। इसकी जानकारी यूपी-100 पर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। वन विभाग के बुढ़ाना के रेंजर सुरेंद्र ¨सह और सिपाही रामशरण शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया के उक्त पक्षी गिद्ध दुर्लभ प्रजाति का है। लंबे समय से क्षेत्र में गिद्ध नजर नहीं आ रहे हैं। वन विभाग की टीम गिद्ध को साथ ले गई।

chat bot
आपका साथी