सादगी व अच्छे कार्यो के लिए हमेशा जिदा रहेंगे विजय कश्यप

राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप के कोरोना से निधन से जिले में शेाक है। भाजपा समेत विपक्ष ने उनके व्यवहार और कार्य की तारीफ करते हुए श्रद्धांजलि दी है। जिले से भाजपा नेता समेत बड़ी संख्या में सहारनपुर पहुंचे और उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 11:39 PM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 11:39 PM (IST)
सादगी व अच्छे कार्यो के लिए हमेशा जिदा रहेंगे विजय कश्यप
सादगी व अच्छे कार्यो के लिए हमेशा जिदा रहेंगे विजय कश्यप

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप के कोरोना से निधन से जिले में शेाक है। भाजपा समेत विपक्ष ने उनके व्यवहार और कार्य की तारीफ करते हुए श्रद्धांजलि दी है। जिले से भाजपा नेता समेत बड़ी संख्या में सहारनपुर पहुंचे और उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

राज्यमंत्री विजय कश्यप मंगलवार देर रात को कोरोना से जंग हार गए थे। इससे भाजपा समेत उनके समर्थकों को गहरा आघात लगा है। इंटरनेट मीडिया पर भाजपा, सपा, कांग्रेस, रालोद, बसपा और भाजपा समेत विभिन्न संगठनों ने उनके निधन पर दुख प्रकट किया। बुधवार को सहारनपुर जिले के नानौता में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला समेत बड़ी संख्या में भाजपाई शामिल हुए। इसके साथ ही चरथावल और शहर से लोग शोक संवेदना व्यक्त करने नानौता पहुंचे। वहीं इंटरनेट पर उन्हें यूजर्स ने श्रद्धांजलि दी। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि विजय कश्यप पार्टी के सच्चे सिपाही होने के साथ ही कर्मठ और बेहद मेहनती थे। उनके व्यवहार के सभी कायल हैं। इस क्षति की भरपाई नहीं हो सकती है। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि कार्य के प्रति समर्पण और हमेशा आमजन के बारे में चितन करने वाले राज्यमंत्री के निधन से बेहद दुखी हैं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि सरल, ईमानदार व मेहनती मंत्री विजय कश्यप के निधन से अत्यंत दुख हुआ। वह जमीन से जुड़े नेता थे। वह सदा जनहित के कार्यो में समर्पित रहे। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक बालियान ने कहा कि एक अच्छा नेता खो दिया है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है। उनकी सादगी और अच्छे कार्यो को हमेशा याद किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी