अलग दिखा बाजारों का नजारा

कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए जिले में लागू लाकडाउन के बीच शुक्रवार को बाजारों का नजारा अन्य दिनों की अपेक्षा अलग दिखाई दिया। शुक्रवार को न तो बाजारों में भीड़ दिखाई दी और न ही सड़कों पर वाहनों की ज्यादा आवाजाही। हालांकि पुलिस का अभियान बदस्तूर जारी रहा। पुलिस ने बिना वजह सड़कों पर घूम रहे लोगों के चालान किए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 10:51 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 10:51 PM (IST)
अलग दिखा बाजारों का नजारा
अलग दिखा बाजारों का नजारा

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए जिले में लागू लाकडाउन के बीच शुक्रवार को बाजारों का नजारा अन्य दिनों की अपेक्षा अलग दिखाई दिया। शुक्रवार को न तो बाजारों में भीड़ दिखाई दी और न ही सड़कों पर वाहनों की ज्यादा आवाजाही। हालांकि पुलिस का अभियान बदस्तूर जारी रहा। पुलिस ने बिना वजह सड़कों पर घूम रहे लोगों के चालान किए।

जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए जिले में लाकडाउन लगाया गया है। लाकडाउन के बाद भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं। कुछ लोग जरूरी काम तो कुछ बिना वजह ही सड़कों पर निकल रहे हैं। हालांकि शुक्रवार को बाजारों का नजारा बदला हुआ दिखाई दिया। रोजाना सुबह के समय बाजारों में जहां सामान खरीदने वालों की भीड़ लग जाती थी वहीं शुक्रवार को भीड़ कम नजर आई। इसके अलावा वाहनों की ज्यादा आवाजाही भी नहीं रही। हालांकि माना जा रहा है कि ईद के चलते बाजारों में भीड़ कम रही। उधर, शुक्रवार को भी पुलिस का चेकिग अभियान जारी रहा। शहर और देहात में पुलिस ने बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिग की। इस दौरान बिना मास्क वालों और बिना वजह घर से निकलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सख्ती से सड़कों पर पसरा सन्नाटा

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। खतौली में कोरोना संक्रमण की दूसरी से लहर से लोगों को बचाव के लिए लाकडाउन है। लाकडाउन का सख्ती से पालन किया जा रहा है। भीड़भाड़ पर अंकुश के लिए नगर के मुख्य मार्गो पर बैरिकेडिग की गई है। पुलिस सख्त रुख अपना रही है। शुक्रवार को पुलिस ने बेवजह सड़कों पर निकले लोगों को हड़काकर खदेड़ दिया। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग-58 से लेकर संपर्क मार्गो और गली-मोहल्लों तक सन्नाटा पसरा रहा।

कोराना वायरस संक्रमण की लहर नगर से लेकर देहात क्षेत्र तक फैल रही है। लोगों से एहतियात बरतने और घरों में सुरक्षित रहने की अपील की जा रही है। प्रशासन लोगों को बीमारी से बचाव को जागरूक कर रहा है। लाकडाउन का सख्ती से पालन किया जा रहा है। इसका असर भी दिखाई दे रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर इक्का-दुक्का वाहन दौड़ते मिलते हैं। उन वाहनों में या तो सरकारी विभागों के अधिकारी या कर्मचारी देखे गए या मरीज को अस्पताल ले जाते लोग नजर आए। उधर, कस्बे की मेन रोड, बुढ़ाना रोड, जानसठ तिराहा, गंगनहर पुल, जानसठ अड्डा, बुआड़ा रोड, गली-मोहल्लों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने सड़क पर बेवजह घूमते दिखे लोगों को दौड़ाया। पुलिस का कड़ा रुख देख लोगों में खलबली मची रही।

chat bot
आपका साथी