बालक से कुकर्म का वीडियो किया वायरल

जानसठ के सालारपुर गांव में एक दस साल के बच्चे के साथ दो युवकों ने कुकर्म किया। एक आरोपित ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी। पुलिस ने स्वजन की रिपोर्ट पर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 12:00 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 12:00 AM (IST)
बालक से कुकर्म का वीडियो किया वायरल
बालक से कुकर्म का वीडियो किया वायरल

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। जानसठ के सालारपुर गांव में एक दस साल के बच्चे के साथ दो युवकों ने कुकर्म किया। एक आरोपित ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी। पुलिस ने स्वजन की रिपोर्ट पर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

गांव के दो युवक एक दस साल के बच्चे को फुसलाकर ईख के खेत में ले गए, जहां उससे कुकर्म कर दिया। एक युवक ने दूसरे की कुकर्म करते हुए वीडियो भी बना ली। बच्चा बदहवास अवस्था में अपने घर पहुंचा। स्वजन ने पुलिस को मामले की सूचना देते हुए बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने एक आरोपित गौरव को जेल भेज दिया, जबकि दूसरा आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि दूसरे आरोपित को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

दंपती ने लगाई जान की गुहार

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। पुरकाजी कस्बा निवासी पीड़िता ने शनिवार सुबह थाने में शिकायत दर्ज कराई। बताया कि वह गर्भवती है। ससुर, सास, जेठ व ननद पर रोजाना पीड़िता से मारपीट करने का आरोप लगाया। बताया कि सभी आरोपित घर से निकालने की धमकी देते रहते हैं। विरोध करने पर पति को भी पीटा जाता है। बताया कि रविवार सुबह भी पति-पत्नी से पहले गाली-गलौज की गई तथा बाद में दोनों को पीटा गया। पीड़िता ने दोनों की जान की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सौतले पिता पर अभद्रता का आरोप

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना के इस्लामनगर मोहल्ला निवासी युवती ने खतौली थाने पर शिकायत की। बताया कि उसकी मां दिव्यांग है। आरोप है कि सौतेला पिता उससे और पहली पत्नी की पुत्री से अभद्रता व छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर धमकी देता है। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

chat bot
आपका साथी