विहिप-बजरंग दल ने प्रदर्शन कर फूंका बांग्लादेश का पुतला

बांग्लादेश में हिदुओं की हत्याओं एवं मंदिर तोड़े जाने की घटनाओं के विरोध में विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन कर उसका पुतला फूंका। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 11:47 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 11:47 PM (IST)
विहिप-बजरंग दल ने प्रदर्शन कर फूंका बांग्लादेश का पुतला
विहिप-बजरंग दल ने प्रदर्शन कर फूंका बांग्लादेश का पुतला

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। बांग्लादेश में हिदुओं की हत्याओं एवं मंदिर तोड़े जाने की घटनाओं के विरोध में विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन कर उसका पुतला फूंका। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

विश्व हिदू परिषद- बजरंग दल कार्यकर्ता मंगलवार को झांसी रानी मार्ग पर एकत्र हुए। वहां से बांग्लादेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए कचहरी गेट पर पहुंचे और बांग्लादेश का पुतला फूंका। विभाग सह संयोजक पीयूष राणा ने कहा कि बांग्लादेश में हिदुओं को मारा जाना एवं सुनियोजित ढंग से मंदिरों को तोड़ा जाना भारत सरकार के लिए चिता का विषय है। अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश में इस्लामिक जेहादी हिदुओं को निशाना बना रहे हैं। भारत सरकार को हिदुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए ठोस कदम उठाने की मांग की। जिला संयोजक पुनीत ठाकुर ने कहा कि बजरंग दल विश्व के हिदुओं के साथ खड़ा है। विश्व में कहीं भी हिदुओं को प्रताड़ित किया गया तो बजरंग दल उग्र प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेगा। प्रदर्शन करने वालों में सोहनवीर सिंह, पंकज दीप, विकास अग्रवाल, रजत शर्मा, युगांतर पुंडीर, रविपाल, सौरभ मित्तल, अमन गोयल, शिवम ठाकुर, शिवम कश्यप, राहुल त्यागी, पिटू शर्मा, विवेक शास्त्री व मनीष बंसल आदि मौजूद रहे।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया कार्यकर्ता-पदाधिकारियों से संवाद

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने खतौली में बैंक्वेट हाल में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से संवाद किया। जनसमस्याओं के निवारण के लिए मंथन किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री को कार्यकर्ताओं ने नगर व देहात क्षेत्र की कई समस्याओं से अवगत कराया। इस पर उन्होंने तत्काल अधिकारियों को मौके पर बुलवाकर निवारण करने के निर्देश दिए। पालिका क्षेत्र में कूड़े की समस्या उठाई गई।

केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि देश-प्रदेश के विकास को भाजपा सरकार ने गति दी है। भ्रष्टाचार और अपराध पर लगाम कसी गई है। योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया गया है। इस दौरान नगर महामंत्री राकेश प्रजापति ने केंद्रीय राज्यमंत्री के समक्ष कस्बा क्षेत्र में कूड़े की समस्या को उठाते हुए बताया कि पालिका से पर्याप्त रूप से सफाई पर ध्यान नहीं दे रही है। इसको लेकर पालिका अधिकारी को मौके पर बुलाया गया। सफाई और कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। नगर और देहात में सड़क, बिजली व पानी की समस्या रखी गई। केंद्रीय राज्यमंत्री ने एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए। थाने में पीड़ितों की शिकायत पर त्वरित एक्शन लेने के लिए इंस्पेक्टर, सीओ को चेताया गया। कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी अजीत चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, नगराध्यक्ष अमित जैन, मोहित जैन, सुधीश पुंडीर, अमित जैन व मुकेश जैन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी