वैक्सीन खत्म, सीएचसी पहुंचे लोगों ने जताया विरोध

खतौली में वैक्सीन को लेकर लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। कोविड-19 से बचाव में वैक्सीन कारगर मानी जा रही है। इसको लेकर सीएचसी पर लोग पहुंच रहे हैं। गुरुवार को वैक्सीन खत्म होने का भरोसा नहीं होने पर लोगों ने सीएमओ से शिकायत की। लोगों की बढ़ती भीड़ को देखकर सीएचसी पर नोटिस बोर्ड चस्पा किया गया। तब जाकर लोग वापस गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 12:00 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 12:00 AM (IST)
वैक्सीन खत्म, सीएचसी पहुंचे लोगों ने जताया विरोध
वैक्सीन खत्म, सीएचसी पहुंचे लोगों ने जताया विरोध

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। खतौली में वैक्सीन को लेकर लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। कोविड-19 से बचाव में वैक्सीन कारगर मानी जा रही है। इसको लेकर सीएचसी पर लोग पहुंच रहे हैं। गुरुवार को वैक्सीन खत्म होने का भरोसा नहीं होने पर लोगों ने सीएमओ से शिकायत की। लोगों की बढ़ती भीड़ को देखकर सीएचसी पर नोटिस बोर्ड चस्पा किया गया। तब जाकर लोग वापस गए।

बुधवार को 100 लोगों को वैक्सीन लगने के बाद डोज खत्म हो गई थी। इसके बाद वैक्सीनेशन का कार्य रोक दिया गया। गुरुवार सुबह से ही लोग सीएचसी पर पहुंचना प्रारंभ हो गए। वैक्सीनेशन बूथ पर लोग जुटने लगे तो कर्मचारियों ने जानकारी ली। वैक्सीन का पंजीकरण नहीं होने से लोग परेशान हो गए। लोगों ने जान बूझकर वैक्सीन खत्म होने का बहाना बनाए जाने को लेकर हंगामा किया। शोर-शराबा होने पर कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए। सीएचसी प्रभारी डा. पुष्पेंद्र कुमार ने लोगों को समझाकर शांत किया, लेकिन वह डोज लगवाने की जिद पर अड़ गए। इसको लेकर लोगों की स्वास्थ्यकर्मियों के साथ झड़प भी हुई। लोगों ने वैक्सीनेशन नहीं होने की शिकायत सीएमओ को की। सीएमओ ने भी उन्हें समझाया कि जिले में अभी वैक्सीन नहीं है। आला अधिकारियों के निर्देश के बाद सीएचसी पर वैक्सीन समाप्त होने का नोटिस चस्पा किया गया। दोपहर तक लोग वैक्सीन लगवाने पहुंचते रहे, मगर नोटिस देखकर मायूस लौट गए। सीएचसी प्रभारी डा. पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि वैक्सीन को लेकर लोगों में विश्वास जागा है। संक्रमण से बचाव में इसे उपयोगी मान रहे हैं। इसके चलते रोजाना करीब 200 से अधिक लोग वैक्सीन लगवाने पहुंचते हैं। अब वैक्सीन आने के बाद टीकाकरण होगा।

chat bot
आपका साथी