सपा नेता अबू आजमी के बयान पर बखेड़ा

सपा नेता अबू आजमी के जाट बिरादरी पर विवादित टिप्पणी करने पर लोगों में आक्रोश है। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Jul 2021 11:31 PM (IST) Updated:Mon, 05 Jul 2021 11:31 PM (IST)
सपा नेता अबू आजमी के बयान पर बखेड़ा
सपा नेता अबू आजमी के बयान पर बखेड़ा

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। सपा नेता अबू आजमी के जाट बिरादरी पर विवादित टिप्पणी करने पर लोगों में आक्रोश है। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी अबू आजमी के साथ माफी मांगे। वहीं गांव पीनना में युवाओं ने अबू आजमी का पुतला फूंका।

केंद्रीय राज्यमंत्री डा. बालियान ने कहा कि सपा नेता अबू काजमी ने जाट बिरादरी को अपमानित करने का दुस्साहस किया है। उन्हें पूरी बिरादरी पर अनर्गल बयानबाजी का अधिकार किसने दिया? उनके बयान से सपा की सोच भी जाहिर होती है। साम्प्रदायिक दंगों के दौरान सपा सरकार में बहन-बेटियों को अपमानित करने का प्रयास किया गया। हजारों बेगुनाह लोगों को जेल भेजा गया। अबू आजमी के साथ ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी माफी मांगे। इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी जाट समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।

वहीं गांव पीनना में बिरादरी के युवाओं ने अबू काजमी का पुतला फूंका। सुमित मलिक ने कहा कि ऐसी गंदी मानसिकता के लोगों का समाज में कोई अस्तित्व नहीं होता। जाटों का गौरवशाली इतिहास रहा है। किसी भी बिरादरी के बारे में व्यक्ति विशेष को गलत बात करने का कोई अधिकार नहीं है। इस दौरान चौ. धीर सिंह, विकास पंवार, अजय सिंह आदि मौजूद रहे। - - - विधायक व एसडीएम ने पौधे रोपित किए

मीरापुर: जानसठ रेंज के वनक्षेत्राधिकारी मोहन कुमार बहुखंडी के नेतृत्व में सोमवार को भुम्मा गंगनहर पटरी पर पौधा रोपण अभियान चलाया गया। यहां पर पहुंचे खतौली विधायक विक्रम सैनी व एसडीएम जानसठ जैनेंद्र कुमार ने अन्य नागरिकों के साथ मिलकर पीपल, सागौन, बरगद, नीम, पिलखन आदि प्रजाति के 21 पौधे रोपित किए।

chat bot
आपका साथी