योगीनाथ उपाध्याय समाज का सम्मेलन कल

योगी नाथ उपाध्याय समाज का चेतना सम्मेलन पांच दिसंबर को आर्य समाज रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में होगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 10:30 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 10:30 PM (IST)
योगीनाथ उपाध्याय समाज का सम्मेलन कल
योगीनाथ उपाध्याय समाज का सम्मेलन कल

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। योगी नाथ उपाध्याय समाज का चेतना सम्मेलन पांच दिसंबर को आर्य समाज रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में होगा। सम्मेलन की तैयारियों के लिए शुक्रवार को अखिल भारतीय योगीनाथ उपाध्याय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल व राष्ट्रीय महामंत्री रामनिवास राठी के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम आर्य समाज मंदिर पर पहुंची और तैयारियों का जायजा लिया। प्रदेश अध्यक्ष चमन सिंह उपाध्याय व जिलाध्यक्ष केपी सिंह उपाध्याय ने व्यवस्था की जानकारी दी। प्रदेश प्रभारी नकुल उपाध्याय, प्रदेश कोषाध्यक्ष एमपी उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण आर्य, प्रदेश अध्यक्षा महिला मोर्चा हेमप्रभा उपाध्याय का कई स्थानों पर जोरदार स्वागत हुआ। मुलकराज उपाध्याय, जगमाल उपाध्याय, विकास उपाध्याय, नरेंद्र उपाध्याय, बबील उपाध्याय, हिमांशु, संजय उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। किसानों की याद में शहीद स्मारक पर दीप जलाए

जानसठ : ब्लॉक परिसर के शहीद स्मारक पर किसान आंदोलन के सभी शहीदों को किसान स्मृति दिवस की कड़ी में शुक्रवार को अब्दुल्ला कुरैशी के नेतृत्व में किसानों की शहादत का मान बढ़ाने के लिए स्मृति दीप जलाए। जोकि सपा द्वारा महीने की तीन तारीख को मनाए जाने वाले लखीमपुर किसान स्मृति दिवस की कड़ी हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिस तरह किसानों के ऊपर जीप चढ़ा कर क्रूरता की गयी वह बर्दाश्त के काबिल नहीं है। उन्होंने जनता से अपील की अत्याचार के खिलाफ जनता को हमेशा अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है यूपी की जनता फिर एक बार मुख्यमंत्री के रूप में अखिलेश यादव के हाथ में यूपी की कमान सौंपने का मन बना चुकी है। इस अवसर पर नवेद अंसारी, अब्दुल्ला कुरैशी, ताज मुहम्मद, शुहेब, साकिब, इमरान, आरिफ, साजिद आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी