बुआड़ा फाटक पर बनेगा अंडरपास, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

खतौली के बुआड़ा रोड फाटक पर अंडरपास बनाया जाएगा। इसके लिए रेल मंत्रालय ने मंजूरी दी है। रेलवे की निर्माण इकाई जल्द ही यहां कार्य प्रारंभ कराएगी। हालांकि पहले फाटक से कुछ दूर अंडरपास का निर्माण होना था जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। मामला केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान तक पहुंचा तो सुलह का रास्ता तैयार किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने उत्तर रेलवे के मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर फाटक पर ही अंडरपास बनाने का आग्रह किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 06:43 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 06:43 PM (IST)
बुआड़ा फाटक पर बनेगा अंडरपास, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी
बुआड़ा फाटक पर बनेगा अंडरपास, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। खतौली के बुआड़ा रोड फाटक पर अंडरपास बनाया जाएगा। इसके लिए रेल मंत्रालय ने मंजूरी दी है। रेलवे की निर्माण इकाई जल्द ही यहां कार्य प्रारंभ कराएगी। हालांकि पहले फाटक से कुछ दूर अंडरपास का निर्माण होना था, जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। मामला केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान तक पहुंचा तो सुलह का रास्ता तैयार किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने उत्तर रेलवे के मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर फाटक पर ही अंडरपास बनाने का आग्रह किया है।

दिल्ली-टपरी वाया मेरठ-सहारनपुर रेलवे मंडल की लाइन पर इन दिनों डेडीकेडेट फ्रेट कारिडोर का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए रास्ते में पड़ने वाले फाटक पर रेल मंत्रालय फ्लाइओवर और अंडरपास का निर्माण कर रहा है। खतौली में बुआड़ा फाटक से करीब 250 मीटर दूर अंडरपास बनाने का प्रस्ताव था, जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। चूंकि इस फाटक से करीब दस गांवों का आवागमन होता है। फाटक से दूर अंडरपास का कोई लाभ नहीं है। विरोध के बाद यहां कार्य रुक गया। बीते दिनों प्रकरण केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान तक पहुंचा तो ग्रामीणों का विरोध उचित मिला। इसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री ने उत्तर रेलवे के मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि फाटक से हटकर जंगल की तरफ अंडरपास का कोई औचित्य नहीं है। वहीं, राजस्व निरीक्षक से भी मामले में रिपोर्ट ली गई है। अब रेल मंत्रालय ने बुआड़ा फाटक पर ही अंडरपास बनाने की स्वीकृति दी है। रेलवे के अवर अभियंता मनीष धावन ने बताया कि फाटक पर ही एक बॉक्स का अंडरपास बनाया जाएगा, जिसकी चौड़ाई 16 फीट है, जबकि ऊंचाई साढ़े आठ फीट रखी गई है, जबकि सड़क की चौड़ाई 18 फीट होगी। वहीं, दूसरा बॉक्स बड़े वाहनों के लिए फाटक से कुछ दूर 16 फीट ऊंचा और 22 फीट चौड़ा बनाया जाएगा। एक रास्ता 25 फीट रखा गया है। जल्द ही यहां निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी