भारत बंद के तहत 10 से दो तक रहेगा चक्का जाम : नरेश टिकैत

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को घोषित भारत बंद के तहत प्रात 10 से अपराह्न दो बजे तक चक्का जाम रहेगा। उन्होंने कहा कि घोषित भारत बंद के तहत पुलिस सैनिक तथा किसी भी सरकारी वाहन को नहीं रोका जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 11:39 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 11:39 PM (IST)
भारत बंद के तहत 10 से दो तक रहेगा चक्का जाम : नरेश टिकैत
भारत बंद के तहत 10 से दो तक रहेगा चक्का जाम : नरेश टिकैत

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को घोषित भारत बंद के तहत प्रात: 10 से अपराह्न दो बजे तक चक्का जाम रहेगा। उन्होंने कहा कि घोषित भारत बंद के तहत पुलिस, सैनिक तथा किसी भी सरकारी वाहन को नहीं रोका जाएगा। उन्होंने बताया कि बंद के दौरान एंबुलेंस, स्कूली बच्चों व छात्र-छात्राओं के वाहन तथा दूध तथा आवश्यक खाद्य वस्तु आपूर्ति करने वाले वाहनों को बिना रोकटोक आने जाने दिया जाएगा।

चक्का जाम पर रोडवेज ने रणनीति बनाई

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू व संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले भारत बंद का ऐलान किया गया है। सोमवार को भाकियू के मंडलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता नेशनल हाईवे-58 पर नावला कोठी पर आंदोलन करेंगे। इस दौरान सुबह से शाम तक हाईवे पर सामान्य वाहनों का संचालन नहीं होने देने की चेतावनी दी गई है। उधर, दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 की रफ्तार थमने पर खतौली रोडवेज डिपो भी संशय में फंस गया है। एआरएम परवेज बशीर ने बताया कि डिपो से सामान्य दिनों की तरह संचालन रखा जाएगा है। लंबी दूरी की बसों को सुबह जल्द निकाला जाता है, जिन्हें तय समय पर ही डिपो से निकालने की तैयारी की गई है। संचालन के लिए दिल्ली-देहरादून हाईवे महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसके अलावा स्थानीय रूट पर संचालन स्थितियों को देखते हुए किया जाएगा। खतौली से बुढ़ाना पर बसों का संचालन रहेगा। हाईवे पर संचालन की राह आसान रही तो बसों को निरंतर दौड़ाया जाएगा। फिलहाल आला अधिकारियों का मामले में कोई निर्देश आदि नहीं मिला है।

chat bot
आपका साथी