किसानों की राजधानी में रालोद मुखिया को श्रद्धांजलि

सिसौली में लोकदल नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की तेरहवीं पर सिसौली के किसान भवन में यज्ञ का आयोजन किया गया। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यज्ञ में आहुति दी। उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए नरेश टिकैत ने कहा कि हमने किसानों का एक सच्चा हमदर्द खो दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 11:32 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 11:32 PM (IST)
किसानों की राजधानी में रालोद मुखिया को श्रद्धांजलि
किसानों की राजधानी में रालोद मुखिया को श्रद्धांजलि

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। सिसौली में लोकदल नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की तेरहवीं पर सिसौली के किसान भवन में यज्ञ का आयोजन किया गया। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यज्ञ में आहुति दी। उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए नरेश टिकैत ने कहा कि हमने किसानों का एक सच्चा हमदर्द खो दिया है। जब भी किसानों पर कोई विपत्ति आती थी तो अजित सिंह किसानों का सहारा बनते थे। उनके जाने से किसानों को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने अजित सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। इस मौके पर गौरव टिकैत, मास्टर ओमपाल बंजी, हुस्ना आलम, अनंगपाल व पुरुषोत्तम आर्य मौजूद रहे। रालोद कार्यकर्ताओ ने अजित सिंह को श्रद्धांजलि दी

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना तहसील के मोहम्मदपुर रायसिंह गांव में रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। ग्रामीणों ने इस मौके पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद मलिक के आवास पर हवन-यज्ञ में ग्रामीणों ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मास्क लगाकर भाग लिया। इस दौरान यज्ञ में आहुतियां देकर चौधरी अजित सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। रालोद नेताओ ने चौधरी अजित सिंह जीवन पर प्रकाश डालते हुए किसान हित में किए उनके कार्यो के बारे में बताया। विनोद मलिक ने कहा कि चौधरी साहब किसानों के हितैषी थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन किसान हित के कार्यो के लिए न्यौछावर कर दिया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जीतेंद्र मलिक, सरवर, गज्जू, राकेश, रवींद्र व नीरज आदि मौजूद रहे। चौधरी अजित सिंह को दी श्रद्धांजलि

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। किसानों के मसीहा चौधरी अजित सिंह की रस्म तेरहवीं पर जानसठ के वाजिदपुर गांव में हवन कर श्रद्धांजलि दी गई। अनंगपाल राठी के आवास पर हुए कार्यक्रम में लोगों ने शरीरिक दूरी का पालन करते हुए हवन किया और अजित सिंह के चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने बताया कि चौधरी अजित सिंह का जीवन किसानों के लिए समर्पित था। उन्होंने क्षेत्र की कई शुगर मिलों को मंजूरी दिलाकर किसानों के लिए राह आसान की। इसके अलावा भी कई स्थानों पर चौधरी अजित सिंह को याद कर उन्हें श्रद्धांजील दी गई।

chat bot
आपका साथी