पुण्यतिथि पर इंदिरा को श्रद्धांजलि, पटेल व महर्षि को जयंती पर नमन

जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेस पदाधिकारियों ने सरदार पटेल तथा महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाते हुए महापुरुषों को नमन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:51 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:51 PM (IST)
पुण्यतिथि पर इंदिरा को श्रद्धांजलि, पटेल व महर्षि को जयंती पर नमन
पुण्यतिथि पर इंदिरा को श्रद्धांजलि, पटेल व महर्षि को जयंती पर नमन

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेस पदाधिकारियों ने सरदार पटेल तथा महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाते हुए महापुरुषों को नमन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जुनैद रऊफ ने की और संचालन सेवादल जिलाध्यक्ष राहुल भारद्वाज ने किया। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महान विभूतियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र निर्माण में किए गए उनके अतुलनीय योगदान को सराहा। जुनैद रऊफ ने कहा कि 31 अक्टूबर भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी का 37वां शहादत दिवस है। 1984 को उनके अंगरक्षकों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। उनके शहादत दिवस पर सभी देशवासियों की तरफ से श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं।

नीलम गौतम महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष, श्याम पाल, पं प्रहलाद कौशिक, सगीर मलिक व मुकेश चौहान ने भी विचार रखे। अहसन जमीर, काजी सुल्तान, अरशद सिद्दीकी, सत्यपाल सिंह, महराजजहां, रवि कौशिक, अफराद, ममता शर्मा, विनोद चौहान, चांद मियां, मो. इकराम, मो. रिजवान, रहमान, राजकुमार पाठक हाजी अहसान व मयंक गुप्ता शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी